Breaking News

नई दिल्ली@केंद्रीय कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला…

Share


दिल्ली में 13 नए मेट्रो स्टेशन बनेंगे,दिल्ली-एनसीआर में नेटवर्क 400 किमी पार होगा
नई दिल्ली,24 दिसम्बर 2025। दिल्ली में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो के विस्तार के दिल्ली मेट्रो के फेज 5ए को सरकार ने मंजूरी दी है। इसके लिए 12015 करोड़ की लागत आएगी। दिल्ली मेट्रो के फेज 5ए में 13 नए स्टेशन बनाए जाएंगे। 16 किमी की नई लाइन डाली जाएगी। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो का रूट 400 किमी के पार हो जाएगा। फेज-5एका निर्माण 3 साल में पूरा होगा। ज्यादातर काम अंडरग्राउंड होगा। वैष्णव ने बताया कि निर्माण में टनल बोरिंग मशीन का इस्तेमाल होगा, जिससे ट्रैफिक पर कम असर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली मेट्रो में रोजाना औसतन 65 लाख लोग सफर करते हैं। पीक दिनों में यह संख्या 80 लाख तक पहुंच जाती है।
किन मार्गों का विस्तार किया जाएगा?
दिल्ली मेट्रो का विस्तार तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक,रामकृष्ण आश्रम से इंद्रप्रस्थ तक और एयरोसिटी से टर्मिनल 1 तक किया जाएगा। दिल्ली मेट्रो के चरण 5ए परियोजना के तहत तीन नए कॉरिडोर बनाए गए हैं। आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ (9.913 किमी), एयरोसिटी से आईजीडी एयरपोर्ट टी-1 (2.263 किमी), तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज (3.9 किमी)।


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply