Breaking News

सागर@दुनिया का सबसे बड़ा 210 टन वजनी शिवलिंग सागर पहुंचा…दर्शन के लिए उमड़ी भीड़…

Share


सागर,23 दिसम्बर 2025। दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के रास्ते मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से होते हुए सोमवार रात सागर जिले की सीमा में पहुंचा। देर रात यह काफिला कंटनी मंदिर के पास रुका। यहां दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद यह 210 टन वजनी शिवलिंग मंगलवार सुबह महाराजपुर और देवरी पहुंचा। यहां भी लोगों की भीड़ जुट गई। इस विशालकाय शिवलिंग को देखने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस शिवलिंग को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत कैथवलिया गांव (जानकीनगर) में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर में स्थापित किया जाएगा। विगत 21 नवंबर को 33 फुट ऊंचे एवं 210 मीट्रिक टन वजनी शिवलिंग को तमिलनाडु के महाबलीपुरम से रवाना किया गया। इसे 110 पहियों वाले विशेष वाहन से लाया जा रहा है। इस शिवलिंग के निर्माण में करीब 10 वर्षों का समय लगा है। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से एक ही ग्रेनाइट पत्थर को तराश कर शिल्पकार लोकनाथ की टीम ने शिवलिंग को तैयार किया है। शिवलिंग का वजन इतना ज्यादा है कि ट्रक महज 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा है।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply