Breaking News

नई दिल्ली@भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर मुहर

Share


नई दिल्ली,22 दिसम्बर 2025। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक, महत्वाकांक्षी और पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप दिए जाने की संयुक्त रूप से घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री लक्सन की मार्च 2025 की भारत यात्रा के दौरान शुरू हुई बातचीत को महज नौ महीनों में पूरा किया जाना दोनों देशों की साझा राजनीतिक इच्छाशक्ति और द्विपक्षीय संबंधों को गहराई देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह एफटीए व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने,बाजार पहुंच को मजबूत करने तथा रणनीतिक सहयोग को नई दिशा देने में सहायक होगा। साथ ही दोनों देशों के निवेशकों,उद्यमियों, किसानों,एमएसएमई,छात्रों और युवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसर भी खोलेगा। दोनों नेताओं ने विश्वास जताया कि इस समझौते से अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार दोगुना होगा और आने वाले 15 वर्षों में न्यूजीलैंड से भारत में 20 अरब अमेरिकी डॉलर तक का निवेश आएगा। उन्होंने खेल, शिक्षा और लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्रों में हुई प्रगति का भी स्वागत किया।


Share

Check Also

रायपुर@आक्टोपस बार में भीषण आगजनी…बाइक-कार जली,होटल और 3 दुकानें खाक

Share रायपुर,29 जुलाई 2026। बीती रात शहर के तेलीबांधा स्थित आक्टोपस बार में अचानक आग …

Leave a Reply