मैसूर,22 दिसम्बर 2025। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घृणास्पद भाषण (हेट स्पीच) निवारण विधेयक को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक का विरोध वही लोग कर रहे हैं,जो समाज में भड़काऊ और विभाजनकारी भाषण देते हैं। यदि कोई व्यक्ति भड़काऊ भाषण नहीं देगा,तो उसके खिलाफ मामला दर्ज होने का सवाल ही नहीं उठता। मैसूर में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा यह आरोप लगा रही है कि राज्य सरकार द्वारा लाया गया घृणास्पद भाषण निवारण विधेयक कुछ खास लोगों या समूहों को निशाना बनाने के लिए बनाया गया है,जबकि यह आरोप पूरी तरह निराधार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कानून सभी राजनीतिक दलों और सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू होगा। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर ऐसा है, तो फिर इस विधेयक का विरोध सिर्फ भाजपा ही क्यों कर रही है सिद्धारमैया ने कहा कि जिन लोगों को डर है कि इस कानून के तहत उन पर कार्रवाई हो सकती है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur