गांव वालों ने फावड़े से मिट्टी हटाकर निकाला
फतेहाबाद,21 दिसम्बर 2025। आगरा में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे में अलाव ताप रहे 7 लोग दब गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। अफरा-तफरी के बीच आसपास के 50 से ज्यादा लोग भागकर आए और फावड़े से ईंट और मिट्टी हटाना शुरू किया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। यहां दो गंभीर घायलों को आगरा रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई। 5 का इलाज अब भी जारी है। घटना की सूचना मिलते ही बटेश्वर चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना बटेश्वर थाना क्षेत्र के विजकौली गांव की है। विजकौली गांव में रहने वाले जोर सिंह प्रजापति के मकान में बेसमेंट का काम चल रहा था। बेसमेंट की दीवार हाल ही में बनाई गई थी। मकान मालिक ने पानी से तराई ज्यादा कर दी। बेसमेंट की दीवार के पास जमीन तक पानी भर गया। धूप न निकलने की वजह से दीवार सूख नहीं पाई और अचानक गिर गई। इस दौरान दीवार के दूसरी ओर कुछ लोग अलाव ताप रहे थे, जो मलबे के नीचे दब गए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur