नई दिल्ली,21 दिसम्बर 2025। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने रक्षा मंत्रालय में पोस्टेड आर्मी अफसर को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उत्पादन विभाग में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा पर बेंगलुरु की एक कंपनी से 3 लाख की रिश्वत लेने का आरोप है। सीबीआई ने शर्मा के घर से 2.36 करोड़ रुपए भी जब्त किए हैं। सीबीआईने शर्मा की पत्नी कर्नल काजल बाली के खिलाफ भी मामला दर्ज किया। तलाशी के दौरान काजल के घर से 10 लाख बरामद किए हैं। काजल, डिवीजन ऑर्डिनेंस यूनिट श्रीगंगानगर (राजस्थान) में कमांडिंग ऑफिसर हैं। इस मामले में बिचौलिया विनोद कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों 23 दिसंबर तक सीबीआईकी हिरासत में रहेंगे। यह मामला 19 दिसंबर को मिली सूचना के आधार पर दर्ज किया गया। सीबीआईके मुताबिक लेफ्टिनेंट कर्नल पर रक्षा उत्पादों के निर्माण और निर्यात से जुड़ी प्राइवेट कंपनियों को फायदा पहुंचाने का आरोप है। रक्षा मंत्रालय के सीनियर अधिकारियों के हवाले से कहा कि यह कार्रवाई भारत सरकार की ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत की गई है। सेना के अधिकारी की गिरफ्तारी से यह पता चलता है कि सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास करती है। सीबीआई को बेंगलुरु की एक कंपनी से संभावित रिश्वत भुगतान के बारे में जानकारी मिली थी। राजीव यादव और रवजीत सिंह नाम के शख्स उस कंपनी के मामलों को देख रहे थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur