श्रीनगर,19 दिसम्बर 2025। बिहार में महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की बेटी और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने धमकी दी है। इल्तिजा ने श्रीनगर में कहा- आपको (नीतीश) कोई हक नहीं बनता कि आप हमारे नकाब या हिजाब को हाथ लगाए। अगली बार हमारे हिजाब को हाथ लगाया तो हम मुसलमान औरतें ऐसा सबक सिखाएंगी कि जिंदगी भर भूलेंगे नहीं। पीडीपी नेता ने कहा- नीतीश कुमार ने जो हरकत की, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। इल्तिजा ने कोठीबाग थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बिहार सीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि, पुलिस की ओर से इस पर कोई जानकारी नहीं दी गई है कि बिहार सीएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है या नहीं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur