6 की मौत,4 अस्पताल में भर्ती
नागपुर,19 दिसम्बर 2025। महाराष्ट्र के नागपुर में शुक्रवार को फैक्ट्री में पानी की टंकी गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई। 4 अन्य घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 9.30 बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि एमआईडीसी बुटीबोरी इलाके में सोलर पैनल बनाने वाली फैक्ट्री अवाडा इलेक्ट्रो प्राइवेट लिमिटेड में टंकी मजदूरों पर गिरी। इसमें 10 मजदूर दब गए। इनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। 4 मजदूरों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये मजदूर पानी की टंकी के पास कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे थे तभी टंकी ढह गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला। पुलिस ने आशंका जताई है कि टंकी का स्ट्रक्चर कमजोर होने और पानी के प्रेशर की वजह से हादसा हुआ। नागपुर रुरल की डिप्टी एसपी भाग्यश्री धीरबस्सी ने कहा,हमें सूचना मिली थी कि पानी के प्रेशर की वजह से बलास्ट हुआ है। 10 लोग हादसे की चपेट में आए है। मृतकों की बॅाडी को पोस्टमॉर्टम के लिए एम्स भेज दिया है। और 4 लोगों का इलाज चल रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur