Breaking News

नई दिल्ली@लोकसभा में हंगामे के बीच ‘वीबी-जी-राम-जी’ बिल पास

Share


विपक्ष ने कागज फाड़े,शिवराज बोले…चुनावी फायदे के लिए जोड़ा था गांधी का नाम…
नई दिल्ली,18 दिसम्बर 2025। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल यानी ‘वीबी-जी-राम-जी’ पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने लोकसभा में जवाब दिया। इस दौरान विपक्ष बिल के विरोध में जमकर नारेबाजी की। विपक्षी सांसद वेल में पहुंच गए और कागज फेंके। हंगामे के बीच बिल ध्वनिमत से पास हो गया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा,मनरेगा का नाम पहले पहले महात्मा गांधी के नाम पर नहीं रखा गया। वो तो पहले नरेगा थी। बाद में जब 2009 के चुनाव आए तब चुनाव और वोट के कारण महात्मा गांधी याद आए। बापू याद आए। तब उसमें जोड़ा गया महात्मा गांधी। इससे पहले विपक्ष ने इस बिल के विरोध में संसद परिसर में मार्च निकाला। इसमें विपक्ष के 50 से ज्यादा सांसदों ने हिस्सा लिया और वीबी-जी-राम-जी बिल वापस लेने के नारे लगाए।
किरण चौधरी ने कहा…हम जानते हैं देश की रक्षा कैसे करनी है…
भाजपा सांसद किरण चौधरी ने स्॥्रहृभ्ढ्ढ बिल का समर्थन करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य लंबे समय से चली आ रही बिखरी हुई व्यवस्था और नीतिगत गतिरोध को समाप्त करना है। यह बिल पुराने बिखरे हुए नियमों को निरस्त कर उनकी जगह लाइसेंसिंग, सुरक्षा एप्रूवल, जवाबदेही और मुआवजे को कवर करने वाला एक फ्रेमवर्क लागू करता है। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राष्ट्रीय सुरक्षा और जन सुरक्षा पर स्पष्ट ध्यान केंद्रित करते हुए एक ठोस नींव रखी थी, और अब इस दृष्टिकोण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार रूप दिया है और आगे बढ़ाया है। वे कहती हैं कि विपक्ष निजीकरण को लेकर बेबुनियाद हंगामा कर रहा है, लेकिन हम जानते हैं कि देश की रक्षा कैसे करनी है।
विकास को सार्वजनिक क्षेत्र ऑपरेट करे : जयराम रमेश ने कहा कि विकास को सार्वजनिक क्षेत्र ऑपरेट करे। यदि इसे निजी क्षेत्र ने अपने हाथ में ले लिया तो यह डॉ. होमी भाभा और विक्रम साराभाई जैसे हमारे परमाणु कार्यक्रमों का नेतृत्व करने वाले वैज्ञानिकों की दृढ़ मान्यताओं की अनदेखी करने के बराबर होगा।
‘वीबी-जी राम जी बिल’ गरीब विरोधी
कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध : प्रियंका गांधी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा से आज पारित विकसित भारत- रोजगार और आजीविका मिशन गारंटी (ग्रामीण) यानी वीबी-जी राम जी विधेयक को गरीब विरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी। प्रियंका ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि इस विधेयक से मनरेगा खत्म होने जा रहा है। हम इसका पूरी तरह विरोध करेंगे। इस पर सभी विपक्षी पार्टियां सहमत हैं। इसमें लोगों की मजदूरी के दिन 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर देना सिर्फ एक चालाकी है। उन्होंने कहा कि जैसे ही इस विधेयक के खर्च का बोझ राज्य सरकारों पर पड़ेगा, धीरे-धीरे मनरेगा बंद होने लगेगी। मनरेगा योजना देश के सबसे गरीब लोगों के लिए रोजगार का सहारा रही है और कोरोना जैसी मुश्किल परिस्थितियों में भी यह उनके साथ खड़ी रही।
शिवराज ने कहा…कांग्रेस गांधी को नहीं मानती

शिवराज ने कहा,कांग्रेस ने गांधीजी की कभी नहीं मानी। हम गांधीजी को मानते है। गांधीजी ने कहा था कि आजादी मिल गई है तो कांग्रेस को भंग कर देनी चाहिए। जिस दिन कश्मीर को विशेष दर्ज दिया,उस दिन संविधान की हत्या हो गई। मोदी जी सरकार ने मनरेगा में कई तरह की कमी को दूर किया है। मनरेगा में कई तरह से करप्शन हुआ है।
वित्त मंत्री ने लोकसभा में प्रतिभूति बाजार संहिता विधेयक, 2025 पेश किया
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लोकसभा में प्रतिभूति बाजार संहिता विधेयक, 2025 पेश किया। ये विधयेक प्रतिभूति बाजार से संबंधित कानूनों को मजबूत करने, उनमें संशोधन करने और उससे जुड़े या उससे संबंधित मामलों के लिए है। लोकसभा में पेश प्रतिभूति बाजार संहिता विधेयक, 2025 में तीन मौजूदा कानूनों सेबी अधिनियम-1992, सरकारी अधिनियम, 1996 और प्रतिभूति संविदा (विनियमन) अधिनियम, 1956 को खत्म करके और भारत के प्रतिभूति बाजारों को विनियमित करने के लिए एक एकीकृत कानूनी ढांचा बनाने का प्रस्ताव है। इस प्रस्तावित कोड का मकसद रेगुलेटरी ढांचे को मजबूत करना, निवेशकों की सुरक्षा में सुधार करना और कैपिटल मार्केट में बिजनेस करने की दक्षता और आसानी को बढ़ाना है।
विपक्ष दलों ने मनरेगा को लेकर संसद भवन परिसर में किया प्रदर्शन
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के स्थान पर विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी ‘वीबी- जी राम जी’ विधेयक लाने के विरोध में विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी,सांसद केसी वेणुगोपाल, पी चिदंबरम,प्रमोद तिवारी,दिग्विजय सिंह, सैयद नसीर हुसैन,धर्मेंद्र यादव,और शिवसेना (यूबीटी) के अरविंद सावंत समेत कई सांसद मौजूद थे। प्रदर्शनकारी सांसदों ने हाथ में पोस्टर लेकर ‘मनरेगा वापस दो,गरीबों का अधिकार छीनना बंद करो,मजदूर का अधिकार वापस दो,मनरेगा जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने पत्रकारों से कहा कि यह केवल मनरेगा का नाम बदलने का मामला नहीं है, बल्कि काम के अधिकार को छीने जाने का प्रयास है। सरकार अपनी मनमर्जी से काम देगी और बाद में कहकर काम देने से मना कर देगी कि अभी डिमांड नहीं है। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार ने भारत के गांवों में सामाजिक और आर्थिक बदलाव लाने वाले काम के अधिकार को कुचलने का प्रयास किया है। हम संसद से सड़क तक इसके खिलाफ संघर्ष करेंगे। कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि यह गरीब और मजदूर विरोधी सरकार की कोशिश है, जो लोगों के काम करने के अधिकार को छीने जाने का प्रयास कर रही है। आम आदमी पार्टी के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि मनरेगा योजना ने गरीब तबके को सबसे अधिक रोजगार के अवसर दिए हैं।
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी बोले…दिल्ली
में सांस लेना मुश्किल,केंद्र ने क्या किया…

लोकसभा में वायु प्रदूषण पर चर्चा पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा,’आज दिल्ली में सांस लेना मुश्किल हो गया है, बोलना भी मुश्किल हो गया है। दिल्ली की जनता एक गैस चैंबर में फंसी हुई है, घुटन महसूस कर रही है। केंद्र में मोदी सरकार को 11 साल हो चुके हैं। उन्होंने क्या किया है। मैं पिछली आप सरकार को भी जिम्मेदार मानता हूं। इन दोनों ने दिल्ली में जीवन को कठिन बना दिया है। आम आदमी के लिए सांस लेना भी मुश्किल हो गया।
मनरेगा पर मनीष तिवारी बोले…सरकार
रोजगार गारंटी को खत्म कर रही…

मनरेगा विवाद पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा…समस्या यह है कि आप महात्मा गांधी का अपमान कर रहे हैं। आप महात्मा गांधी और भगवान राम के बीच अनावश्यक भेद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। जब नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को गोली मारी थी,तो आप जानते हैं कि गोडसे किस संगठन से जुड़ा हुआ था। गांधी जी के अंतिम शब्द थे ‘हे राम’। महात्मा गांधी के नाम पर शुरू की गई इतनी अच्छी योजना, जिसने करोड़ों गरीब लोगों के लिए सामाजिक सुरक्षा का सेफ्टी नेट का काम किया, आप इसे खत्म करने पर क्यों अड़े हुए हैं। अगर आप विधेयक पढ़ें, तो उसमें मनरेगा में दी गई रोजगार की गारंटी को पूरी तरह से हटा दिया गया है।’


Share

Check Also

GHATATI-GHATANA PAPER PDF 15 JUNE 2026

Share 15 JUNE 2026 AMBIKAPUR GG NEWS PAPER1 11Download Share

Leave a Reply