Breaking News

बलरामपुर@रामानुजगंज में विद्युत विभाग द्वारा लगाया गया शिविर

Share


-संवाददाता-
बलरामपुर,17 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। विद्युत विभाग के द्वारा रामानुजगंज वितरण केन्द्र में नये कनेक्शन, बिजली बिल में सुधार, पी.एम. सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एवं बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन विच्छेदन एवं वसूली हेतु शिविर का आयोजन किया गया। विद्युत विभाग कार्यपालन अभियंता ने जानकारी दी है कि शिविर में 77 नयें विद्युत कनेक्शन दिया गया, 17 नग त्रुटिपूर्ण विद्युत देयकों में सुधार कर पुनरीक्षित देयक जारी किया गया। बकायादार 748 उपभोक्ताओं से 13.40 लाख रुपये की राशि वसूल की गयी एवं 48 उपभोक्ताओं की लाईन काटी गयी। साथ ही पी.एम. सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत् घर की छत में सौर संयंत्र स्थापना हेतु प्रेरित किया गया। शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष रामानुजगंज श्री रमन अग्रवाल, पार्षदगण, कार्यापालन अभियंता बलरामपुर श्री प्रकाश कुमार अग्रवाल, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता एवं विभागीय कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में शामिल हुए।


Share

Check Also

बिलासपुर@40 साल… एक सुपरस्टार, एक दीवानाः बिलासपुर के चुट्टू अवस्थी ने संजय दत्त के जन्मदिन को बनाया सेवा का उत्सव

Share 1986 में लिया था संकल्प, 40 वर्षों से बिना रुके मना रहे हैं संजू …

Leave a Reply