पटना,17 दिसम्बर 2025। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ा हिजाब विवाद अब अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में आ गया है। एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम महिला डॉक्टर के साथ कथित व्यवहार को लेकर पाकिस्तान के कुख्यात आतंकी और डॉन शहजाद भट्टी ने मुख्यमंत्री को खुली धमकी दी है। इस धमकी के बाद बिहार पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दरअसल, 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री सचिवालय ‘संवाद’ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगभग एक हजार नवनियुक्त आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंप रहे थे। इसी दौरान एक महिला डॉक्टर हिजाब पहनकर मंच पर पहुंचीं। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि नियुक्ति पत्र देते समय मुख्यमंत्री ने आपत्ति जताई और कथित तौर पर हिजाब हटाने की कोशिश की। इस घटना के बाद महिला डॉक्टर असहज नजर आईं और अधिकारियों ने उन्हें मंच से हटाया। वीडियो सामने आते ही राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur