Breaking News

नई दिल्ली@राहुल गांधी ने म्यूनिख में बीएमडब्ल्यू प्लांट देखा कहा-भारत में मैन्युफैक्चरिंग में गिरावट आ रही

Share


नई दिल्ली,17 दिसम्बर 2025। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को जर्मनी में कहा, ‘मैन्युफैक्चरिंग मजबूत अर्थव्यवस्थाओं की रीढ़ होती है। दुर्भाग्य से भारत में मैन्युफैक्चरिंग में गिरावट आ रही है। विकास को तेज करने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा उत्पादन करना होगा। मैन्युफैक्चरिंग का इकोसिस्टम बनाना होगा।’ राहुल गांधी प्रोग्रेसिव अलायंस के आमंत्रण पर तीन दिन के दौरे पर आज जर्मनी पहुंचे। ये अलायंस दुनियाभर की 117 प्रगतिशील राजनीतिक पार्टियों का एक प्रमुख समूह है।
राहुल ने पहले दिन म्यूनिख स्थित ऑटोमोबाइल कंपनी बीएमडब्ल्यू के मुख्यालय का दौरा किया। यहां उन्होंने विभिन्न कारों और मोटरसाइकिलों के बारे में जानकारी ली।


Share

Check Also

रायपुर@आक्टोपस बार में भीषण आगजनी…बाइक-कार जली,होटल और 3 दुकानें खाक

Share रायपुर,29 जुलाई 2026। बीती रात शहर के तेलीबांधा स्थित आक्टोपस बार में अचानक आग …

Leave a Reply