कोच्चि,16 दिसम्बर 2025। भारतीय नौसेना ने 16 दिसंबर 2025 को देश के पहले स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट को औपचारिक रूप से अपने बेड़े में शामिल कर लिया। यह पोत ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के तहत विकसित पांच डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट्स की श्रृंखला का पहला जहाज है।DSC A20 गहरे समुद्र में मरम्मत, बचाव और विशेष अंडरवॉटर मिशनों में नौसेना को सक्षम बनाएगा। नौसेना अधिकारियों के अनुसार, DSC A20 की कमीशनिंग से भारतीय नौसेना की अंडरवॉटर युद्धक क्षमता और समुद्री सुरक्षा में मजबूती आएगी। यह पोत चीन और अन्य देशों की नौसेनाओं के सामने अपनी तकनीक से मुकाबला करने में भारतीय नौसेना को सक्षम बनाएगा। DSC A20 को विशेष रूप से गहरे समुद्र में सैचुरेशन डाइविंग, हाइपरबेरिक ट्रीटमेंट और मरम्मत एवं बचाव अभियानों के लिए तैयार किया गया है। इसमें एडवांस डाइविंग सिस्टम लगाए गए हैं, जो नौसैनिक गोताखोरों को जटिल ऑपरेशनों में मदद करेंगे।
इसके अलावा यह पोत चुनौतीपूर्ण समुद्री इलाकों में सल्वेज, मरम्मत और विशेष अंडरवॉटर मिशनों को स्वतंत्र रूप से अंजाम देने में सक्षम है। इससे तटीय और समुद्री क्षेत्रों में ऑपरेशनल तैयारियों को भी मजबूती मिलेगी और नौसेना दुश्मन पर अचानक कार्रवाई करने में सक्षम होगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur