Breaking News

हैदराबाद@एयर होस्टेस के साथ बदसलूकी, यात्रियों पर कसा कानून का शिकंजा

Share


हैदराबाद,16 दिसम्बर 2025। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो अलग-अलग घटनाओं में एयर होस्टेस के साथ बदसलूकी करने के आरोप में दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है. पहले मामले में, रमेश नाम के एक यात्री को शमशाबाद पुलिस ने एयर होस्टेस की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया, जिन्होंने उस पर अश्लील व्यवहार करने का आरोप लगाया था. दूसरी घटना में, नज़र नाम के एक सिनेमा टेक्नीशियन को हिरासत में लिया गया, जब उसने कथित तौर पर दुबई से आ रही इंडिगो फ्लाइट में एयर होस्टेस के साथ अभद्र व्यवहार किया. प्लेन लैंड होने के तुरंत बाद शमशाबाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. नवंबर की एक और घटना में, केरल के एक सॉफ्टवेयर कर्मचारी को दुबई से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट में एक एयर होस्टेस के साथ कथित तौर पर बदसलूकी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. केबिन क्रू ने शिकायत दर्ज कराई कि यात्री ने सर्विस देते वक्त एयर होस्टेस को छुआ, और बाद में पता चला कि प्लेन लैंड होने के बाद उसने कू्र को टारगेट करते हुए अश्लील और अपमानजनक बातें भी कही थीं।
केबिन क्रू ने यह भी देखा कि यात्री (जो 30 साल का था) नशे में लग रहा था. पुलिस ने बताया कि फ्लाइट लैंड होने के बाद इस मामले की जानकारी कैप्टन और ग्राउंड स्टाफ को दी गई. इस बीच, दिल्ली में खराब मौसम और घने कोहरे की वजह से शमशाबाद एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन भी प्रभावित हुए. इसके चलते 14 डिपार्चर और 15 अराइवल कैंसिल कर दिए गए.


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply