Breaking News

नई दिल्ली@मेसी को जय शाह ने टी-20 वर्ल्डकप का टिकट दिया,टीम इंडिया की जर्सी और दिग्गज क्रिकेटर्स के ऑटोग्राफ वाला बैट भी गिफ्ट किया

Share


नई दिल्ली,15 दिसम्बर 2025। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी को आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने टी-20 वर्ल्ड कप की इनविटेशनल टिकट दी। सोमवार को मेसी का दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सम्मान किया गया। इस मौके पर उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी भेंट की गई। साथ ही शाह ने मेसी को 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप टीम के ऑटोग्राफ वाला बैट भी गिफ्ट किया। मेसी ने सबसे पहले हाथ हिलाकर स्टेडियम में मौजूद फैंस का अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने रोड्रिगो डी पॉल और लुईस सुआरेज के साथ किक मारकर दर्शकों की ओर फुटबॉल उछाली, जिसमें से एक किक सीधे स्टेडियम के दूसरे माले तक पहुंच गई। मेसी ने बच्चों के साथ फुटबॉल खेलकर माहौल को और यादगार बना दिया। इससे पहले स्टेडियम के बाहर मेसी की एक झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ जुटी रही। उन्हें सुबह ही राष्ट्रीय राजधानी पहुंचना था, लेकिन दिल्ली में घने कोहरे के कारण उनकी उड़ान को रोक दिया गया,जिसके चलते मेसी को मुंबई एयरपोर्ट पर ही कुछ समय तक रुकना पड़ा। इसके बाद मेसी ने कहा- हम यहां से ढेर सारा प्यार लेकर जा रहे हैं। हम फिर से आएंगे। कोई मैच खेलने के लिए या फिर किसी अन्य मौके पर। लेकिन, हम आएंगे। इस प्यार के लिए धन्यवाद।


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply