Breaking News

नई दिल्ली@पीयूष गोयल तमिलनाडु और बैजयंत पांडा असम के चुनाव प्रभारी नियुक्त

Share


नई दिल्ली,15 दिसम्बर 2025। आगामी 2026 विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा )ने दो राज्यों के चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी की घोषणा की है। भाजपा ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को तमिलनाडु और बैजयंत पांडा को असम चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। तमिलनाडु में गोयल के साथ अर्जुन राम मेघवाल और मुरलीधर मोहिल को सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं असम में सुनील शर्मा और दर्शना जारदोश सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी किए गए लेटर के मुताबिक, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं। जबकि असम विधानसभा चुनाव के लिए यह जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा को सौंपी गई है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स की याचिका पर केंद्र को नोटिस

Share 21 मीडिया ग्रुप सुप्रीम कोर्ट पहुंचे,कहा…डेटा प्रोटेक्शन कानून से खबरों की रिपोर्टिंग करना मुश्किल …

Leave a Reply