इम्फाल,14 दिसम्बर 2025। मणिपुर में बीते 24 घंटे में सुरक्षा बलों और मणिपुर पुलिस ने अलग-अलग जिलों में व्यापक अभियान चलाकर हथियारों का जखीरा बरामद किया, कई उग्रवादी संगठनों के सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया और एक ड्रग तस्कर को भी दबोचा। पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि, काकचिंग जिले के सुगनू थाना क्षेत्र अंतर्गत मोल्टिनचैन गांव इलाके में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए। बरामद सामग्री में एक एसएलआर बिना मैगजीन, स्थानीय रूप से निर्मित एक बोल्ट-एक्शन स्नाइपर राइफल खाली मैगजीन सहित, एक डीबीबीएल, एक एसबीबीएल, खाली मैगजीन सहित एक स्थानीय पिस्तौल, एक 36 एचई हैंड ग्रेनेड बिना डेटोनेटर, 7.62 एलएमजी की एक खाली मैगजीन, तीन ट्यूब लॉन्चिंग, एसएलआर की 15 गोलियां, पांच स्टन शेल और एक 51 मिमी एचई बम शामिल हैं। मणिपुर पुलिस ने बिष्णुपुर जिले के कुम्बी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्बी मायाई लेइकाई वार्ड नंबर-6 से प्रतिबंधित संगठन प्रीपाक (प्रो) के एक सक्रिय कैडर थंगजाम प्रियोबार्ता सिंह उर्फ योक्खतपा (35) को उसके आवास से गिरफ्तार किया। इंफाल पश्चिम जिले के सिंगजामेई थाना क्षेत्र के कांचीपुर इलाके से सुरक्षा बलों ने प्रीपाक (प्रो) के दो सक्रिय उगाहीकर्ताओं को भी पकड़ा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur