Breaking News

बलरामपुर@तातापानी में नशे में धुत युवक का उत्पात,पुलिस ने दी सख्त सजा

Share


-संवाददाता-
बलरामपुर,13 दिसम्बर 2025
(घटती-घटना)।

बलरामपुर जिले स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तातापानी में 11 दिसंबर को एक नशे में धुत युवक ने भारी हंगामा मचाया, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। युवक,जो खुद को अमित बता रहा था ने राहगीरों पर पत्थर फेंके और उन्हें धमकियां दी। उसकी हरकतों से तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई और स्थानीय लोगों ने उसे काबू करने के लिए उसे पकडकर रस्सी से बांध दिया और पिटाई की। बताया जा रहा है कि युवक न केवल पत्थर फेंक रहा था, बल्कि गाली-गलौज करते हुए स्थानीय लोगों को देख लेने की धमकी भी दे रहा था। विशेष रूप से, उसने बच्चों को जान से मारने की धमकी दी, जिससे आसपास के लोग भयभीत हो गए। जब यह जानकारी पुलिस को मिली, तो तातापानी चौकी से पेट्रोलिंग टीम मौके पर भेजी गई। युवक की लगातार उग्रता को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने उसे काबू करने के लिए डंडों का इस्तेमाल किया। वायरल हुए वीडियो में युवक नशे की हालत में गालियां देते हुए और धमकियां देते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह अपनी पहचान अमित के तौर पर बताते हुए शांति भंग कर रहा था। स्थानीय लोग बताते हैं कि युवक मंदिर परिसर के आसपास से गुजर रहे लोगों पर पत्थर फेंक रहा था, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।
पुलिस ने युवक को तुरंत गिरफ्तार कर तातापानी चौकी ले जाया। यहां, उसकी हालत सामान्य होने के बाद उसे छोड़ दिया गया। तातापानी चौकी प्रभारी एसआई उमेश सिंह ने इस घटना की पुष्टि की और बताया कि युवक झारखंड के गढ़वा जिले का निवासी है। उन्होंने बताया कि युवक नशे की हालत में सार्वजनिक शांति को भंग कर रहा था, लेकिन किसी भी व्यक्ति ने इस मामले में लिखित शिकायत नहीं की, जिस कारण युवक के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply