Breaking News

हैदराबाद@जंग भाषणों से नहीं एक्शन से जीती जाती है,पाकिस्तान हमेशा जीत के झूठे दावे करता रहा है : अनिल चौहान

Share


हैदराबाद,13 दिसम्बर 2025। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने शनिवार को कहा कि युद्ध केवल बयानबाजी से नहीं, बल्कि स्पष्ट लक्ष्य और उद्देश्यपूर्ण कार्रवाई से जीते जाते हैं। सीडीएस तेलंगाना के डुंडीगल स्थित एयर फोर्स अकादमी में ऑटम टर्म दिसंबर 2025 की कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा…खाली शब्दों और प्रतीकात्मक दावों से ताकत साबित नहीं होती। अनुशासन, ठोस योजना और निर्णायक अमल ही किसी देश की असली सैन्य क्षमता दिखाते हैं। उन्होंने बिना नाम लिए पाकिस्तान पर तंज कसते हुए कहा कि हाल के समय में वहां झूठे जीत के दावे और सोशल मीडिया प्रचार देखने को मिले, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और रही है। नए अधिकारी ऐसे समय सेवा में आ रहे हैं, जब ऑपरेशन ‘सिंदूर’ जारी है। मौजूदा सुरक्षा माहौल में हर समय सतर्कता,फुर्ती और तैयार रहना जरूरी है।


Share

Check Also

रायपुर@आक्टोपस बार में भीषण आगजनी…बाइक-कार जली,होटल और 3 दुकानें खाक

Share रायपुर,29 जुलाई 2026। बीती रात शहर के तेलीबांधा स्थित आक्टोपस बार में अचानक आग …

Leave a Reply