Breaking News

नई दिल्ली@केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी बने यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष

Share


नई दिल्ली,13 दिसम्बर 2025। केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। उन्होंने शनिवार को पार्टी कार्यालय पहुंचकर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। उनके खिलाफ किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया,जिससे उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया। औपचारिक घोषणा रविवार को की जाएगी। नामांकन से पहले पंकज चौधरी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को पार्टी कार्यालय बुलाया गया है। शनिवार को दोपहर करीब एक बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पार्टी दफ्तर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने प्रभु राम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित कई नेताओं ने पंकज चौधरी के प्रस्तावक के रूप में नामांकन किया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, शाम तक नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की औपचारिक घोषणा रविवार को केंद्रीय चुनाव अधिकारी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल करेंगे। पंकज चौधरी कुर्मी समाज से भाजपा के चौथे प्रदेश अध्यक्ष होंगे। इससे पहले विनय कटियार, स्वतंत्र देव सिंह और ओम प्रकाश सिंह इस जिम्मेदारी को संभाल चुके हैं। पंकज चौधरी के प्रस्तावकों में विभिन्न सामाजिक वर्गों के नेता शामिल रहे। प्रस्तावकों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक,स्मृति ईरानी, स्वतंत्र देव सिंह,सूर्य प्रताप शाही,एके शर्मा, दारा सिंह चौहान,कमलेश पासवान और असीम अरुण के नाम शामिल थे।
पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश के महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद हैं और वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनके खिलाफ किसी भी नामांकन के न आने से रविवार, 14 दिसंबर को लखनऊ में उनके नाम की औपचारिक घोषणा तय मानी जा रही थी।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply