
कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले,तो फैंस ने तोड़फोड़ की
नई दिल्ली,13 दिसम्बर 2025। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी 3 दिन के इंडिया टूर पर हैं। उन्होंने शनिवार को कोलकाता में अपनी 70 फीट ऊंची मूर्ती का उद्घाटन किया। फिर देर शाम हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में सीएम रेवंत रेड्डी और बच्चों के साथ फुटबॉल खेला। मेसी दोपहर 2 बजे कोलकाता से निकले और शाम करीब 5 बजे हैदराबाद पहुंचे। वे रात 8 बजे उप्पल स्टेडियम पहुंचे। यहां साथी खिलाड़ी रोड्रिगो डी पॉल और लुईस सुआरेज के साथ मिलकर उन्होंने दर्शकों की ओर फुटबॉल फेंकी। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मेसी से मिले। मेसी यूनाइटेड नेशंस के चाइल्ड ऑर्गेनाइजेशन हृढ्ढष्टश्वस्न के ब्रांड एम्बेसडर हैं, इसके तहत वे भारत में ‘त्रह्र्रभ् इंडिया’ टूर कर रहे हैं। मेसी को 4 शहरों का दौरा करना है। इनमें हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली भी शामिल हैं। उन्हें मुंबई में सचिन तेंदुलकर से भी मिलना है। 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के साथ ही उनका दौरा खत्म होगा।
मेसी और खेल प्रेमियों से सीएम ममता ने मांगी माफी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह खुद भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्टेडियम जा रही थीं। वहां हजारों की संख्या में खेल प्रेमी और फुटबॉल स्टार लियोनल मेसी के फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए जुटे हुए थे। ममता बनर्जी ने इस पूरे घटनाक्रम के लिए लियोनल मेसी और सभी खेल प्रेमियों से माफी मांगी। सीएम ममता बनर्जी ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे सभी प्रशंसकों की भावनाएं आहत हुई हैं।
जांच समिति बनाने का किया ऐलान
इस दौरान मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच समिति गठित करने का एलान किया है। सीएम बनर्जी ने बताया कि इस समिति की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस अशिम कुमार रे करेंगे। समिति में राज्य के मुख्य सचिव और गृह व पहाड़ी मामलों के अतिरिक्त मुख्य सचिव भी सदस्य होंगे। गौरतलब है कि यह समिति पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच करेगी, जिम्मेदारी तय करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए सुझाव देगी।
भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने टीएमसी को ठहराया जिम्मेदार
वहीं दूसरी ओर सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुए हंगामे को लेकर भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला बोला है। सुकांत मजूमदार ने कहा कि लियोनल मेसी जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देश के कई हिस्सों में गए, लेकिन कहीं भी ऐसी घटना नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में जो कुछ हुआ, वह टीएमसी के कुशासन का नतीजा है। उन्होंने दावा किया कि पूरे कार्यक्रम को टीएमसी ने अपने कब्जे में ले लिया था और इसमें टीएमसी के मंत्री सुजीत बोस और अरूप बिस्वास समेत कई नेता शामिल थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur