Breaking News

नई दिल्ली@इंडिगो उड़ानें रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को देगी 10 हजार रुपये मूल्य के यात्रा वाउचर

Share


नई दिल्ली,11 दिसम्बर 2025 I परिचालन संबंधी व्यवधानों से जूझ रही देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने गुरुवार को उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को राहत देने की घोषणा की है। कंपनी डीजीसीए के मानदंडों के तहत दी जाने वाली धनराशि के अतिरिक्त प्रभावित यात्रियों को 10 हजार रुपये का यात्रा ‘वाउचर’ देगी। कंपनी के मुताबिक यह वाउचर 3 से 5 दिसंबर के दौरान उड़ानें रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को दिया जाएगा। एयरलाइन ने खेद जताते हुए कहा कि 3, 4 और पांच दिसंबर को यात्रा करने वाले उसके कुछ ग्राहक कई घंटों तक कुछ हवाई अड्डों पर फंसे रहे और उनमें से कई भीड़भाड़ से बुरी तरह प्रभावित हुए। हम ऐसे गंभीर रूप से प्रभावित ग्राहकों को 10 हजार रुपये मूल्य के यात्रा ‘वाउचर’ प्रदान करेंगे। इन यात्रा ‘वाउचर’ का उपयोग अगले 12 महीनों के दौरान इंडिगो की किसी भी यात्रा के लिए किया जा सकता है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply