Breaking News

बिलासपुर@कार ड्राइवर ने अचानक खोला गेट, बाइक सवार की मौत

Share


बिलासपुर,10 दिसम्बर 2025। कार ड्राइवर ने अचानक गेट खोल दिया, जिससे उसके पीछे आ रहे बाइक युवक टकरा कर गिर गया। इस दौरान सामने से आ रही बाइक युवक के ऊपर से निकल गई। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। मुंगेली जिले के ग्राम घुठेली निवासी रूपेश गेंदले मंगला में किराए के मकान में रहता था। वह मैग्नेटो मॉल के पास चाट की दुकान लगाता था। 9 दिसंबर की सुबह वह बाइक से जिम जाने निकला था। अभी वह सर्किट हाउस के पास पहुंचा था। तभी सड़क पर खड़ी कार के चालक ने अचानक गेट खोल दिया। इससे टकरा कर रूपेश बाइक समेत सड़क पर गिर गया। इस दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक सीधे उसके सीने के ऊपर से निकल गई। हादसे में रूपेश को गंभीर चोट आई। तत्काल लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ वोट रक्षक और चारपाई चौपाल से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी कांग्रेस

Share वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत सूरजपुर में पत्रकार वार्ता,मतदाता सूची की पारदर्शिता और …

Leave a Reply