Breaking News

नई दिल्ली@दिवाली को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया

Share


पीएम मोदी बोले…दिवाली हमारी सभ्यता की आत्मा
नई दिल्ली, 10 दिसम्बर 2025 I यूनेस्को ने दिवाली को अमूर्त विश्व धरोहर घोषित किया। यूनेस्को ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन की इंटैन्जिबल कल्चरल हेरिटेज यानी अमूर्त विश्व धरोहर की सूची जारी की। इसमें घाना, जॉर्जिया, कांगो, इथियोपिया और मिस्र सहित कई देशों के सांस्कृतिक प्रतीक भी शामिल हैं। इस पर पीएम मोदी ने कहा,‘दिवाली हमारी सभ्यता की आत्मा है।’
भारत की 15 अमूर्त विश्व धरोहर की सूची में शामिल हैं। इसमें दुर्गा पूजा,कुंभ मेला, वैदिक मंत्रोच्चार,रामलीला,छाऊ नृत्य भी शामिल हैं। ये फैसला उस समय आया है, जब दिल्ली में यूनेस्को की इंटर-गवर्नमेंटल कमेटी फॉर इंटैन्जिबल हेरिटेज की 20 वीं बैठक की मेजबानी कर रही है। यह 8 से 13 दिसंबर तक चलेगी। इसी मौके को देखते हुए केंद्र सरकार ने 10 दिसंबर को विशेष दीपावली समारोह रखने का फैसला किया है,ताकि दुनिया के सामने भारत की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत तरह से पेश किया जा सके।
भारत की 15 धरोहरें पहले से लिस्ट में
यूनेस्को की यह लिस्ट दुनिया की ऐसी सांस्कृतिक और पारंपरिक चीजों को शामिल करती है,जिन्हें छू नहीं सकते लेकिन अनुभव किया जा सकता है। इसे अमूर्त विश्व धरोहर भी कहते हैं। इसका मकसद है कि ये सांस्कृतिक धरोहरें सुरक्षित रहें और आने वाली पीढि़यों तक पहुंचें। फिलहाल, भारत की 15 धरोहरें पहले से अमूर्त विश्व धरोहर की सूची में जगह बना चुकी हैं। इसमें दुर्गा पूजा, कुंभ मेला,वैदिक मंत्रोच्चार, रामलीला, छऊ नृत्य भी शामिल हैं।
मोदी बोले…दिवाली संस्कृति ३ और प्रकृति से जुड़ी
पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर बधाई देते हुए लिखा,‘भारत और दुनियाभर के लोग उत्साहित हैं। हमारे लिए दिवाली,संस्कृति और प्रकृति से जुड़ी है। यह हमारी सभ्यता की आत्मा है। यह ज्ञान और धर्म का प्रतीक है। दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची में शामिल किए जाने से इस त्योहार की वैश्विक लोकप्रियता में और भी वृद्धि होगी। प्रभु श्री राम के आदर्श हमें शाश्वत रूप से मार्गदर्शन करते रहें।

कपिल मिश्रा बोले…सभी सरकारी इमारतें सजाई जाएंगी
दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि दिल्ली सरकार अलग से दिवाली मनाएगी। सभी सरकारी इमारतें सजाई जाएंगी, दिल्ली हाट में खास कार्यक्रम होंगे और लाल किले पर दीये जलाए जाएंगे। मंगलवार रात दिल्ली सचिवालय को तिरंगे रंगों की रोशनी से जगमगाया भी गया। सरकार का मकसद दीपावली को ‘अंधकार से प्रकाश की ओर’ ले जाने वाले वैश्विक संदेश के रूप में पेश करना है, ताकि यूनेस्को सूची में भारत का दावा और मजबूत हो सके। दिल्ली सरकार ने लोगों से भी अपील की है कि वे शहरभर में हो रहे समारोहों में शामिल हों और मिलकर इस ऐतिहासिक पल को मनाएं। कार्यक्रम का मुख्य स्थान लाल किला होगा। यहां विदेशी मेहमान और देश के बड़े अधिकारी दीप जलाने की रस्म, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक कला के प्रदर्शन देखेंगे। राजधानी को सजाने की जिम्मेदारी दिल्ली सरकार को दी गई है। पूरे शहर में लाइटें लगाई जाएंगी, सजावट होगी, दीये जलाए जाएंगे और अलग-अलग जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे।
दीपावली का यूनेस्को की
धरोहर में शामिल होना हर भारतीय के लिए गौरव : रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रकाश के उत्सव दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किए जाने को प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि हमारी हजारों वर्ष पुरानी सनातन परंपराओं की दिव्यता और सार्वभौमिकता को सर्वोच्च वैश्विक मंच पर मान्यता मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान दीपावली के प्रकाश, सद्भाव और मर्यादा जैसे शाश्वत मूल्यों की वैश्विक स्वीकृति का प्रतीक है। दीपावली केवल एक उत्सव नहीं, अपितु वह आध्यात्मिक आलोक है जो सदियों से मानवता को सत्य, आशा और नैतिकता के पथ पर अग्रसर करता आया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार इस ऐतिहासिक निर्णय का पूरे हर्ष के साथ स्वागत करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकास भी, विरासत भी’ के संकल्प को यह उपलब्धि और सशक्त बनाती है। योग, कुंभ, दुर्गा पूजा और गरबा जैसी हमारी सांस्कृतिक धरोहरों के बाद अब दीपावली को मिली यह वैश्विक मान्यता हमारी सांस्कृतिक यात्रा को और उज्ज्वल करती है। उन्होने यूनेस्को और हर उस परिवार, कारीगर और भक्त के प्रति कृतज्ञता, जिन्होंने प्रेम और निरंतरता के साथ इस परंपरा का पोषण किया है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply