बिलासपुर में 4 हाइवा,4 ट्रैक्टर ट्रॉली और एक चैन माउंटेन जब्त किया गया
बिलासपुर,09 दिसम्बर 2025। बिलासपुर शहर के दयालबंद, तोरवा, देवरीखुर्द, सेंदरी, कछार और मंगला जैसे क्षेत्रों में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। अरपा नदी में पानी का बहाव कम होने के बाद अब बाहरी इलाकों में रात के समय यह गतिविधियां बढ़ गई हैं। खनिज विभाग की टीम ने सेंदरी से दोमुंहानी तक अरपा नदी के 17 किलोमीटर क्षेत्र का निरीक्षण करने पर पाया गया कि जहां पानी नहीं है, वहां रेत की जगह मिट्टी दिखाई देती है। अवैध उत्खनन के कारण नदी का प्राकृतिक स्वरूप प्रभावित हो रहा है। रेत की कमी से जल स्तर पर भी असर पड़ रहा है। टीम ने अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 दिसंबर को मटियारी क्षेत्र से मुरुम का अवैध परिवहन करते हुए एक हाइवा जब्त कर सीपत पुलिस थाने को सौंपा गया। विभाग के अनुसार, 1 दिसंबर को मटियारी क्षेत्र से खनिज मुरुम का अवैध परिवहन करते हुए एक हाइवा जब्त कर सीपत पुलिस थाने को सौंपा गया। 3 दिसंबर को लमेर क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन करते एक हाइवा जब्त कर कोनी थाने की कस्टडी में रखा गया। इसी दिन आमागोहान क्षेत्र में मुरुम का अवैध उत्खनन और परिवहन करते हुए एक चैन माउंटेन और दो हाइवा वाहन जब्त किए गए। इन्हें मौके पर ही सील कर चालकों को सुपुर्दगी में दिया गया। 6 दिसंबर को लमेर क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन करते तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर कोनी थाने को सौंपे गए। 7 दिसंबर को निरतु क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर सकरी थाने की अभिरक्षा में रखा गया। अवैध उत्खनन को रोकने के लिए निरतु, लोखड़ी, पाठबाबा और धुरिपारा क्षेत्रों में बनाए गए अवैध रैंप को भी काटा गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur