Breaking News

चेन्नई@पुड्डुचेरी में टीवीके की सार्वजनिक सभा पर सख्त नियम,केवल 5,000 स्थानीय लोगों को अनुमति

Share


चेन्नई,08 दिसम्बर 2025। तमिलनाडु वेत्रि पार्टी (टीवीके) 9 दिसंबर को पुड्डुचेरी के उप्पलम में एक सार्वजनिक बैठक आयोजित करने जा रही है। पार्टी नेता और अभिनेता विजय इस सभा को संबोधित करेंगे। करूर दुर्घटना के बाद यह विजय की पहली सार्वजनिक सभा है, जिसके चलते पुड्डुचेरी पुलिस ने कड़े नियम लागू किए हैं। पुड्डुचेरी पुलिस ने निर्देश जारी किया है कि कार्यक्रम में सिर्फ 5,000 स्थानीय निवासियों को ही शामिल होने की अनुमति होगी। प्रवेश के लिए क्यूआर कोड वाले टिकट अनिवार्य होंगे। पुड्डुचेरी की सीमा से लगे तमिलनाडु के जिलों सहित तमिलनाडु के किसी भी व्यक्ति को इस सभा में आने की अनुमति नहीं होगी। पार्टी ने अपने सदस्यों से इन नियमों का पालन करने की अपील की है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply