नई दिल्ली,07 दिसम्बर 2025। इंडियन नेवी चीफ एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने रविवार को कहा कि भले ही ऑपरेशन सिंदूर को फिलहाल रोका गया है, लेकिन ये अभी भी जारी है। भारत पर अगर कोई भी अटैक की कोशिश करेगा, तो हमारी सेना उसे मुंहतोड़ जवाब देगी,जैसा ऑपरेशन सिंदूर के समय दिया था। रविवार को दिल्ली में आर्म्ड फोर्सेज फ्लैग डे फंक्शन 2025 में पहुंचे नेवी चीफ ने कहा-आप जानते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर केंद्र सरकार ने क्या कदम उठाए थे। मुझे महसूस होता है कि इस देश के नागरिकों को अपनी सेना पर गर्व है। अगर कोई हम पर बुरी नजर डालेगा,तो हम उसे करारा जवाब देंगे। इससे पहले 2 दिसंबर को भी नेवी चीफ ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। मई 2025 में शुरू हुए इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय नौसेना ने पाकिस्तानी नेवी के खिलाफ मजबूत तैनाती की थी। इसके कारण पाकिस्तान नौसेना अपने जहाज बंदरगाहों से बाहर नहीं निकाल सकी थी। दिल्ली में नेवी की सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेवी चीफ त्रिपाठी ने कहा था कि बीते 7-8 महीने से पश्चिमी अरब सागर में हमारे ऑपरेशन लगातार जारी है। इससे चलते पाकिस्तान की ओर जाने वाले व्यापारी जहाजों के रूट कम हुए हैं। उनकी बीमा राशि महंगी हुई है।
इसके चलते पड़ोसी देश पर वित्तीय दबाव बढ़ा है। नेवी चीफ ने मंगलवार को
नेवी चीफ के संबोधन की प्रमुख 3 बातें…
नशीली दवाओं की तस्करी रोकने के अभियान में नेवी यूनिट्स ने पिछले साल अन्य राष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर ?43,300 करोड़ के ड्रग्स जब्त किए। हम पहले रिस्पॉन्डर के रूप में अपनी जिम्मेदारियां बहुत प्रभावी तरीके से निभा रहे हैं और हमें इस पर गर्व है।
हमने एक सबमरीन को शामिल किया है, जिसे प्रधानमंत्री ने 15 जनवरी को ट्राई-शिप कमीशनिंग इवेंट के दौरान कमीशन किया था। पिछले नेवी डे के बाद से 12 वॉरशिप शामिल किए हैं। ढ्ढहृस् उदयगिरी को हमारे वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने बनाया है। ये हमारा 100वां स्वदेशी वॉरशिप है।
हमने 2021 में नेवल इनोवेशन एंड इंडिजिनाइजेशन ऑर्गनाइजेशन (हृढ्ढढ्ढह्र) और टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट एक्सेलेरेशन सेल (भ्ष्ठ्रष्ट) बनाया। ये दोनों डिफेंस इनोवेशन ऑर्गेनाइजेशन और डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस प्रोडक्शन (ष्ठष्ठक्क) के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur