पटना,28 नवम्बर 2025। बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत शुक्रवार को एक बार फिर बड़ा कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीबीटी के माध्यम से 10 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की। इसके लिए आयोजित विशेष कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सीएम ने कहा कि जो महिलाएं बेहतर कार्य करेंगी, उन्हें 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur