नई दिल्ली,28 नवम्बर 2025। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 4 और 5 दिसंबर को भारत के स्टेट विजिट पर आने वाले हैं। रूसी सरकारी न्यूज एजेंसियों द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस महत्वपूर्ण दौरे में तेल आयात,रक्षा सहयोग और द्विपक्षीय व्यापार जैसे प्रमुख मुद्दों पर व्यापक बातचीत होने की संभावना है। पुतिन के इस दौरे की रूपरेखा अगस्त में स्पष्ट हुई थी जब राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल मॉस्को गए थे। हालांकि उस समय तारीखों की घोषणा नहीं की गई थी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन की मुलाकात शंघाई सहयोग संगठन समिट के दौरान चीन में हुई थी। विदेश मंत्रालय ने इस सप्ताह पुष्टि की कि पुतिन भारत और रूस के बीच 23वें सालाना समिट में शामिल होने के लिए भारत आएंगे। मंत्रालय ने शुक्रवार को आधिकारिक रूप से कहा कि यह स्टेट विजिट 4 और 5 दिसंबर को आयोजित होगी। दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, व्लादिमीर पुतिन का स्वागत करेंगी और उनके सम्मान में राष्ट्रपति भवन में दावत का आयोजन किया जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur