जम्मू में 19 साल का युवक गिरफ्तार
श्रीनगर,27 नवम्बर 2025। जम्मू-कश्मीर के 5 जिलों में पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-ए-इस्लामीसे जुड़े कई लोगों के ठिकानों पर रेड की। पुलिस ने तलाशी के दौरान कई डॉक्यूमेंट्स समेत मोबाइल, लैपटॉप जब्त किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि घाटी में सुरक्षा अभियान के तहत शोपियां, पुलवामा,श्रीनगर,बारामूला और कुलगाम में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। इस दौरान पुलिस टीमों ने वेरिफिकेशन किया और कई लोगों से पूछताछ भी की। वहीं जम्मू पुलिस ने आतंकी गतिविधि में शामिल होने के आरोप में 19 साल के युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि वह पाकिस्तान समेत कई विदेशी नंबरों पर लगाता बात कर रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया कि वह ऑनलाइन कट्टरपंथी बना था और आतंकी हमले की योजना बना रहा था। अधिकारियों ने बताया कि सर्च ऑपरेशन का मकसद बैन संगठन को दोबारा सक्रिय होने से रोकना, आतंकी सपोर्ट नेटवर्क और ओवरग्राउंड वर्कर्स की पहचान कर उन्हें खत्म करना है। साथ ही आतंकियों को फाइनेंशियल और लॉजिस्टिक मदद करने वालों पर कार्रवाई करना है। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अवैध गतिविधि मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur