नई दिल्ली,25 नवम्बर 2025। असम में मशहूर गायक जुबिन गर्ग की मौत अब एक बड़ा सवाल बन गई है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि जुबिन की हत्या की गई थी और जिन्होंने यह किया है,वे कानून से बच नहीं पाएंगे। शुरुआत में सिंगापुर प्रशासन ने इसे एक सामान्य हादसा बताया था और आधिकारिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना बताया गया था,लेकिन अब असम सरकार ने इसे हत्या मानते हुए जांच शुरू कर दी है। असम विधानसभा में बोलते हुए हिमंता सरमा ने कहा कि शुरुआती जांच के बाद,असम पुलिस को यकीन था कि यह गैर-इरादतन हत्या का मामला नहीं था, बल्कि यह एक सीधी-सादी हत्या थी। सीएम सरमा ने दावा किया, ‘आरोपियों में से एक ने गर्ग की हत्या की,और दूसरों ने उसकी मदद की। हत्या के मामले में चार से पांच लोगों पर मामला दर्ज किया जा रहा है।‘असम और पूर्वोत्तर भारत की आवाज माने जाने वाले मशहूर गायक जुबिन गर्ग की मौत एक गंभीर रहस्य बनी हुई है। जुबिन गर्ग का निधन 19 सितंबर को सिंगापुर में हुआ था। जानकारी के अनुसार,जुबिन गर्ग नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में हिस्सा लेने और परफॉर्म करने सिंगापुर गए थे। घटना के दिन वह सेंट जॉन आइलैंड के पास एक यॉट पर मौजूद थे और तैरने के लिए पानी में उतरे। बताया गया कि उन्होंने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी और सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur