Breaking News

पटना@बेतिया में कार ने बारातियों को रौंदा

Share


3 की मौत,15 से ज्यादा घायल
पटना,17 नवम्बर 2025 । बेतिया में बेकाबू कार ने बारातियों को रौंद दिया, जिसमें 3 की मौत हो गई, जबकि 16 जख्मी हैं। हादसा बेतिया-बगहा नेशनल हाईवे पर बिशुनुुरवा गांव के पास हुआ। मरने वालों में दूल्हे के फूफा और अगुआ भी हैं। जबकि घायलों में से 2 की हालत नाजुक है। एक्सीडेंट दुल्हन के घर के सामने हुआ। सभी बाराती खाना खाकर सड़क पार कर रहे थे, तभी बेकाबू कार ने कुचल दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को लौरिया सीएचसी में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचे बारातियों के परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा कर जमकर हंगामा किया। लोगों का आक्रोश देखकर डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ इधर-उधर छिपने लगे। कुछ लोगों से मारपीट भी हुई। जिसके कारण अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी रही। लोगों के आक्रोश के सामने पुलिस बेबस दिखी।


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply