Breaking News

सूरत@बिहार ने जाति की राजनीति को ठुकराया : पीएम मोदी

Share


सूरत,15 नवम्बर 2025। पीएम मोदी ने सूरत एयरपोर्ट पर शनिवार को बिहार के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार ने हाल के विधानसभा चुनाव में जाति की राजनीति को ठुकरा दिया। उन्होंने कहा, जिन लोगों को हार मिली है, उन्हें इस सदमे से बाहर निकलने में महीनों लगेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार का टैलेंट दुनिया में हर जगह है। यहां के लोग दुनिया की राजनीति को समझते हैं। बिहार ने सांप्रदायिकता के जहर को ठुकरा दिया। एनडीए ने बिहार में 243 सीटों में से 202 जीती हैं। इससे पहले वे पंडोरी माता के मंदिर गए। पंडोरी माता को गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान के आदिवासी समुदाय अपनी कुलदेवी मानते हैं। पीएम ने डेडियापाडा में 4 किमी लंबा रोड शो भी किया। इस दौरान आदिवासी समुदाय के हजारों लोग सड़क किनारे नजर आए। इसके बाद उन्होंने 9700 करोड़ के कई प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
पीएम बोले- जरूरी था मैं आपके बीच आकर इस विजय उत्सव का हिस्सा बनूं
पीएम मोदी ने कहा, ‘बिहार ने ऐतिहासिक विजय हासिल की है। यदि मैं बिहार की जनता से मिले बिना सूरत छोड़ देता, तो हमारा यह सफर अधूरा रह जाता है। इसलिए, गुजरात में रहने वाले मेरे बिहारी भाई-बहन, विशेषकर सूरत में रहने वाले, इस अधिकार के हकदार हैं। यह मेरा स्वाभाविक दायित्व भी है कि मैं आपके बीच आकर इस विजय उत्सव का हिस्सा बनूं। ‘
पीएम मोदी बोले- बिहार में विकास की तड़प दिखाई देती है
बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर पीएम मोदी ने कहा,’इस चुनाव में विजयी एनडीए गठबंधन और पराजित महागठबंधन के बीच 10′ वोटों का अंतर है। यह एक बहुत बड़ा अंतर है। इसका मतलब है कि आम मतदाता ने एक ही दिशा में वोट किया। और किस मुद्दे पर- विकास पर। आज बिहार में विकास की जो तड़प है, वह स्पष्ट दिखाई देती है।’

पीएम बोले…जरूरी था मैं आपके बीच आकर इस विजय उत्सव का हिस्सा बनूं
पीएम मोदी ने कहा,‘बिहार ने ऐतिहासिक विजय हासिल की है। यदि मैं बिहार की जनता से मिले बिना सूरत छोड़ देता, तो हमारा यह सफर अधूरा रह जाता है। इसलिए, गुजरात में रहने वाले मेरे बिहारी भाई-बहन, विशेषकर सूरत में रहने वाले, इस अधिकार के हकदार हैं। यह मेरा स्वाभाविक दायित्व भी है कि मैं आपके बीच आकर इस विजय उत्सव का हिस्सा बनूं। ‘
पीएम मोदी बोले…बिहार में विकास की तड़प दिखाई देती है…
बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर पीएम मोदी ने कहा,’इस चुनाव में विजयी एनडीए गठबंधन और पराजित महागठबंधन के बीच 10′ वोटों का अंतर है। यह एक बहुत बड़ा अंतर है। इसका मतलब है कि आम मतदाता ने एक ही दिशा में वोट किया। और किस मुद्दे पर- विकास पर। आज बिहार में विकास की जो तड़प है, वह स्पष्ट दिखाई देती है।’

मोदी बोले-बिरसा मुंडा के घर जाने वाला मैं पहला पीएम
मोदी ने कहा…दुनिया में तिरंगे की शान बढ़ाने में आदिवासी बेटी-बेटों का योगदान है। अब हर बड़ी प्रतियोगिता में आदिवासी खिलाड़ी निकल रहे हैं। भारत की महिला क्रिकेट टीम में हमारी जनजातीय बेटी ने भूमिका निभाई। जनजातीय इलाकों में स्पोर्ट्स फेसिलिटी बढ़ाई जा रही है। भाजपा-वंचित को वरियता के नियम पर काम करती है। केंद्र की कई योजनाओं को आदिवासी वर्गों के पास जाकर लॉन्च करते हैं। आयुष्मान योजना झारखंड के आदिवासी इलाके में लॉन्च की गई थी। मैं देश का पहला पीएम हूं, जो भगवान बिरसा मुंडा के घर गया था। उनके परिवार के लोगों के साथ मेरा मिलना जारी है।
गुजरात के आदिवासियों की पेंटिंग,कलाकृति खास
मोदी ने कहा…भाजपा ने वन उपज पर एमएसपी बढ़ाई, श्री अन्न, मोटे अनाज को हम बढ़ावा दे रहे हैं। हमने गुजरात वन बंधु योजना शुरू की। जब इसे शुरू किया था तो महिनों तक अलग-अलग आदिवासी समाज के लोग मेरा अभिवादन करने आते थे। अब इसे जनजातीय योजनाओं के तौर पर और विस्तृत और बड़ा किया जा रहा है। जनजातीय इलाकों में हॉस्पिटल, डिस्पेंसरी, क्लिनिक खोले जा रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्थानीय भाषा को अहमियत दी जा रहे है।बच्चे अब स्थानीय भाषा में पढ़ सकेंगे। गुजरात के आदिवासियों की पेंटिंग, कलाकृति खास है।
एनडीए ने हमेशा आदिवासी समाज के लोगों ने शीर्ष पदों पर बिठाया
मोदी बोले…एनडीए ने हमेशा आदिवासी समाज के लोगों ने शीर्ष पदों पर बिठाया है। छत्तीसगढ़ के सीएम राज्य का कायाकल्प कर रहे हैं। उड़ीसा सीएम जनजातीय समाज के हमारे माझी जी उड़ीसा का विकास कर रहे हैं। हमने कई राज्यों में आदिवासी सीएम दिए। भाजपा ने कई राज्यों में आदिवासी को जगह दी। मंगूभाई पटेल एमपी के राज्यपाल हैं। सोनोवाल जी शिपिंग मिनिस्ट्री संभाल रहे हैं।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply