Breaking News

नई दिल्ली@भारतीय वायु सेना का पीसी-7 ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त

Share


नई दिल्ली,14 नवम्बर 2025। भारतीय वायु सेना का एक पीसी-7 ट्रेनिंग विमान शुक्रवार को चेन्नई के तांब्रम के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था और दुर्घटना में दोनों पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वायु सेना के अधिकारियों ने दुर्घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं। विमान दोपहर करीब 1ः45 बजे स्टेशन से उड़ान भरा था। यह एक रूटीन ट्रेनिंग फ्लाइट थी, जिसमें पायलटों को बेसिक फ्लाइंग स्किल्स सिखाए जाते हैं। लगभग दो बजे विमान अचानक नीचे गिर गया। दुर्घटना तांब्रम के पास हुई, जो चेन्नई के सुलुर एयर बेस के नजदीक है। दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए। उन्हें मामूली चोटें आईं, जिनका तुरंत इलाज कर दिया गया। वायु सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पायलट ने बहादुरी दिखाई और इमरजेंसी प्रक्रिया का पालन कर खुद को बचा लिया। दुर्घटना के तुरंत बाद वायु सेना की आपातकालीन टीम और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। उन्होंने पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाला और विमान के आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित किया। पीसी-7 ट्रेनिंग विमान को काफी नुकसान हुआ है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply