नई दिल्ली,05 नवम्बर2025। साउथ एक्टर विजय थलपति की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम की बुधवार को महाबलीपुरम के एक होटल में मीटिंग हुई। इसमें विजय को 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री कैंडिडेट घोषित किया गया। साथ ही पार्टी ने उन्हें चुनावी गठबंधन तय करने का पूरा अधिकार भी सौंप दिया। करूर भगदड़ के बाद पहली बार विजय ने स्पेशल जनरल काउंसिल की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा…2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मुकाबला सिर्फ तमिलगा वेत्री कझगम और सत्तारूढ़ डीएमके पार्टी के बीच होगा। मजबूत मुकाबले में तमिलगा वेत्री कझगम को 100′ जीत मिलेगी। 27 सितंबर को तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में हुई भगदड़ में 41 लोगों की मौत और 60 से ज्यादा घायल हुए थे। इसपर विजय ने कहा- अपनों को खोने का उन्हें दुख है। साथ ही कहा कि लोग घटना की जांच के लिए तमिलनाडु सरकार की बनाई एक सदस्यीय कमेटी पर सवाल उठा रहे हैं। जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट ने निलंबित कर दिया। दरअसल, एक्टर विजय ने 2 फरवरी 2024 को तमिलगा वेत्री कझगम बनाई। विधानसभा चुनाव 2026 में उतरने की घोषणा की। इसके चलते राज्यभर में रैलियां कर रहे हैं। करूर में भी इसी मकसद से रैली रखी गई। रैली के लिए 10 हजार लोगों की परमिशन थी। 50 हजार की भीड़ जमा हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur