कहा…यहां अडाणी-अंबानी का कर्ज माफ होता है,किसानों का नहीं,बीजेपी वाले आपको घुसपैठिया बता रहे…
बेतिया,05 नवम्बर2025। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बिहार के बेतिया के चनपटिया पहुंची हैं। उन्होंने सभा में कहा कि, 20 साल में सरकार ने बस आपको संघर्ष करने की आदत डलवाई है। चंपारण की धरती से ही आजादी के आंदोलन की शुरुआत हुई। यहां के किसानों की आवाज महात्मा गांधी तक पहुंची और वो यहां तक आए। आज अंग्रेजों का नहीं मोदी का साम्राज्य है। इस राज में सब कुछ मंहगा हो गया है। मोदी साम्राज्य में किसान कर्ज लेता है और ब्याज चुकाते-चुकाते उसकी कमर टूट जाती है। आपका कर्ज कभी माफ नहीं होता, लेकिन अंबानी-अडाणी का लाखों करोड़ों का कर्ज माफ हो जाते है। देश के प्रधानमंत्री बिहार के सीएम को अपने मंच पर नहीं लाते हैं। दूसरी पार्टी पर सवाल उठाते हैं। वो कहते हैं कि, कांग्रेस के पोस्टर में तेजस्वी की तस्वीर छोटी है। उन्हें देश की नहीं राहुल गांधी और तेजस्वी के भविष्य की चिंता है।
मकान सिंह,खदान सिंह, ठेकेदार सिंह आपको लूट रहे…
मंच से नेताओं ने कहा कि,बीजेपी विधायक मकान सिंह ने चनपटिया को लूटा है। इस पर प्रियंका गांधी ने हंसते हुए कहा कि कैसे-कैसे नाम हैं। मकान सिंह। जैसा नाम, वैसा काम। लोगों को लूट-लूटकर अपने मकान बना रहे हैं। बिहार में पता नहीं कितने मकान सिंह, खदान सिंह और ठेकेदार सिंह होंगे जो आपको लूट रहे हैं। ऐसी सरकार को बदलने का वक्त आ गया है।
प्रियंका ने युवक को मंच पर बुलाया,समस्या सुनी : सभा के दौरान एक युवक प्रियंका गांधी को अपनी समस्या बताना चाहता था। प्रियंका गांधी ने उसे मंच पर बुलाया। उससे नाम पूछा। युवक ने कहा, आरिफ। प्रियंका ने कहा देखो ये है बिहार का नौजवान जो अपनी बात रखना चाहता है। अपनी समस्या अपना दर्द बताना चाहता है। प्रियंका ने उसे कहा कि आप थोड़ी देर रुकिए फिर मैं आपकी समस्या सुनती हूं। भाषण खत्म होने के बाद प्रियंका ने आरिफ की समस्या सुनी। प्रियंका गांधी ने मंच पर ही लड़की की पूरी समस्या सुनी। इनके भाई ने नीट का एग्जाम दिया था। इसने साथियों ने एसएससी का एग्जाम दिया था। जिस तरह से रिजल्ट आया उससे लगता है पेपर लीक हुई। हमने प्रदर्शन किया तो प्रशासन ने हमें पीटा। जैसे ये जब मंच पर आना चाहते थे तो पुलिस वालों ने इन्हें रोका। पुलिस वालों की गलती नहीं है उन्हें समझाया गया है कि जनता की आवाज दबानी है।
ये सब सरकार की गलती है। वो आपको बोलने नहीं देना चाहती है।
बीजेपी वाले बिहार के लोगों को घुसपैठिया बताते हैं
इससे पहले उन्होंने वाल्मीकि नगर में चुनावी सभा में कहा था कि, मेरे भाई राहुल गांधी ने बिहार में वोट चोरी के खिलाफ यात्रा निकाली। बीजेपी वालों ने कहा कि घुसपैठियों की लिए यात्रा निकाली। मैं पूछना चाहती हूं कि क्या बिहार के लोग घुसपैठिए हैं। बीजेपी वाले नहीं चाहते हैं कि समाज के हित के लिए लड़ाई लड़ी जाए। समाज के हर वर्ग को मौका मिलना चाहिए।
हर चुनाव में वोट चोरी हो रही है। पता नहीं आने वाले दिनों में चुनाव होगा या नहीं। देश से शिकायत ये है कि यहां के लोग चुप हैं। अपनी शक्ति को पहचानिए, इस सरकार को बदल दो। खदेड़ दो ऐसी सरकार को। ऐसी सरकार लाओ जो आपका विकास करे। हमारी शहादत को ये परिवारवाद कहते हैं। बिहार की धरती से स्वतंत्रता आंदोलन शुरू हुआ था। आपकी धरती वाल्मीकि नगर के किसानों ने गांधी को प्रेरित किया था कि आंदोलन कीजिए। आपके कई पूर्वज स्वतंत्रता की लड़ाई में शहीद हुए होंगे। हमारी आजादी ने हमें एक संविधान दिया।
देश के उद्योग मोदी जी ने 2 दोस्तों के दिए
प्रियंका ने कहा, बिहार में जितने उद्योग लगे। उसका क्या किया इस सरकार ने। पहले लोग चाहते थे कि सरकारी कारखाने में नौकरी लग जाए, लेकिन मोदी जी ने सारे उद्योग को अपने दो दोस्तों को सौंप दिया। अब सरकारी कारखानों में ठेकेदारी चल रही है।देश की संपत्ति को खत्म किया जा रहा है। नीतीश कुमार के हाथ में कुछ भी नहीं। उनकी सुनने वाले कोई नहीं है। दिल्ली से सरकार चल रही है। पीएम बिहार आते हैं तो पता नहीं कैसी-कैसी बातें करती हैं। उन्हें रोजगार की चिंता नहीं है। उन्हें चिंता है कि कांग्रेस के पोस्टर में तेजस्वी की तस्वीर नहीं है।
देश की संपत्ति को खत्म किया जा रहा है…
प्रियंका ने कहा… बिहार में जितने उद्योग लगे है, उसका क्या किया इस सरकार ने। पहले लोग चाहते थे कि सरकारी कारखाने में नौकरी लग जाए। लेकिन मोदी जी ने सारे उद्योग को अपने दो दोस्तों को सौंप दिया। अब सरकारी कारखानों में ठेकेदारी चल रही है। देश की संपत्ति को खत्म किया जा रहा है। प्रियंका गांधी ने कहा, नीतीश कुमार के हाथ में कुछ भी नहीं। उनकी सुनने वाले कोई नहीं है। दिल्ली से सरकार चल रही है। पीएम बिहार आते हैं तो पता नहीं कैसी-कैसी बातें करती हैं। उन्हें रोजगार की चिंता नहीं है। उन्हें चिंता है कि कांग्रेस के पोस्टर में तेजस्वी की तस्वीर नहीं है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur