Breaking News

पटना@माई-बहिन योजना का एकमुश्त 30 हजार देंगे : तेजस्वी यादव

Share


पटना,04 नवम्बर 2025। पटना में तेजस्वी यादव ने मंगलवार (4 नवंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया कि अगर हमारी सरकार बनती है तो माई बहिन योजना के तहत एक साल की पूरी राशि 30 हजार रुपए एक साथ महिलाओं के खाते में भेजेंगे। माई बहिन योजना के तहत राजद ने महीने में ढाई हजार देने का वादा किया है। तेजस्वी ने कहा,‘सरकार बनने के बाद 14 जनवरी को हमारी सरकार एक साल का पैसा एक साथ देगी,ताकि महिलाओं को इसका फायदा हो सके। साथ ही जीविका दीदी कम्युनिटी मोबलाइजर को स्थायी करेंगे। उन्हें 2 हजार हर महीने देंगे।’ पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहरसा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले में 3 जनसभाओं को संबोधित किया। चुनावी सभाओं में उन्होंने कई बड़े वादों का ऐलान किया। उन्होंने कहा, ‘महागठबंधन की सरकार बनने पर हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके साथ ही ‘माय बहन योजना’ के तहत हर परिवार की महिला के खाते में 30 हजार रुपए भेजे जाएंगे।’ तेजस्वी यादव ने घोषणा की कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद 14 जनवरी 2026 को महिलाओं के बैंक खातों में यह राशि भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह योजना बिहार की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम होगा। साथ ही उन्होंने किसानों को खेती के लिए मुफ्त बिजली देने का भी वादा किया।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply