कानपुर,04 नवम्बर2025। चर्चित पुलिस उपाधीक्षक ऋषिकांत शुक्ल आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंस गए हैं। कानपुर पुलिस की एसआइटी जांच में उनके पास लगभग 100 करोड़ रुपये की आकूत और बेनामी संपत्ति होने का दावा किया गया है। जांच में उन पर जेल में बंद अखिलेश दुबे के गिरोह का सहयोग करने जैसा गंभीर आरोप लगाया गया है। इस जांच के शुरू होने के बाद सीओ ऋषिकांत शुक्ल को निलंबन कर दिया गया है। वहीं सीओ ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। ऋषिकांत शुक्ल कानपुर नगर पुलिस में लंबे समय तक तैनात रहे हैं। पुलिस विभाग में आने के बाद अपने शुरुआती दिनों में वह वर्ष 1998 से 2006 तक और प्रभारी निरीक्षक के रूप में दिसम्बर 2006 से वर्ष 2009 तक लगभग 10 वर्ष से अधिक समय तक कानपुर नगर में नियुक्त रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नति के बाद भी इन्हें उन्नाव में तैनाती मिली और वर्तमान समय में वह मैनपुरी में तैनात हैं। पिछले दिनों पूर्व पुलिस आयुक्त के निर्देशन में पुलिस ने दुष्कर्म जैसे झूठे मामलों में फंसाकर भाजपा नेता रवि सतीजा को फंसाने के मामले में शहर के चर्चित वकील अखिलेश दुबे को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।
इस प्रकरण में एसआइटी जांच चली रही है। एसआइटी जांच में यह दावा किया गया कि अखिलेश दुबे के गिरोह में पुलिस, पत्रकार के साथ-साथ वकील भी शामिल हैं। इसी जांच में सीओ ऋषिकांत शुक्ल का नाम सामने आया था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur