Breaking News

पटना@मुझे एनडीए की जीत पर संदेह नहीं,छठी मईया का अपमान करने वालों की जमानत जब्त होगी : पीएम मोदी

Share


पटना,04नवम्बर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’कार्यक्रम के तहत बिहार की महिला कार्यकर्ताओं से संवाद किया। पीएम से बात करते हुए एक महिला ने कहा,‘बिहार में चुनाव है। लोकतंत्र के इस पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है।’इस पर पीएम मोदी ने कहा, ‘मैंने इस चुनाव को बेहद करीब से देखा है और एक बात मैं कह सकता हूं कि एनडीए इस चुनाव में भारी बहुमत से जीत रही है। मुझे एनडीए की जीत पर कोई संदेह नहीं है।’ महिला संवाद के दौरान पीएम मोदी ने छठी मइया का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा,‘इस चुनाव में ऐसी विजय दीजिए कि जिन्होंने छठी मइया का अपमान किया है, बिहार को जिन्होंने जंगलराज में रखा था, उनकी जमानत जब्त होनी चाहिए।’ इसी दौरान एक महिला ने कहा,‘हम विश्वास दिलाते हैं कि इस बार के चुनाव में बिहार रिकॉर्ड तोड़ेगा। 2025 के चुनाव में एनडीए को 225 सीटें आएंगी।’ इस पर मोदी हंसने लगते हैं।
भाजपा की महिला कार्यकर्ता शानदार काम कर रही हैं…
प्रधानमंत्री ने कहा,‘इस चुनाव में मुझे जहां-जहां जाने का मौका मिला और जब जब कार्यकर्ताओं से बात करने का अवसर मिला, मैंने देखा इस बार बिहार का कार्यकर्ता जी-जीन से जुटा हुआ है। आप सभी बहुत परिश्रम कर रहे हैं। हर रैली पहले वाली रैली का रिकॉर्ड तोड़ रही है और उसमें भी हमारी बहनें-बेटियां बहुत बड़ी संख्या में आ रही हैं।’
उन्होंने कहा, ‘बिहार भाजपा की महिला कार्यकर्ताएं ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ संकल्प के साथ बहुत शानदार काम रही हैं।’
इस बार पिछले 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ेंगे
पीएम ने कहा, ‘इस चुनाव में ये पक्का हो चुका है कि एनडीए की भारी बहुमत से विजय हो रही है। आज बिहार में जो विकास हो रहा है, वो गरीब, दलित, महादलित, पिछड़ा, अति-पिछड़ा, सभी के मन में बस गया है। बिहार के लोग मन बना चुके हैं कि इस बार एनडीए की जीत, पिछले 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ देगी। वही जंगलराज वालों को अब तक की सबसे करारी हार मिलेगी। बिहार का विकास एनडीए ही कर सकती है।’
जुलूस निकालकर लोगों को मतदान के लिए ले जाइए : मोदी
उन्होंने कहा,‘बिहार में एनडीए नेताओं की रैलियां रोज रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। सभा मंडल बहनों-बेटियों के नारों से गूंज उठता है। बिहार की महिला कार्यकर्ता मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत बहुत अच्छा काम कर रही हैं। मैंने आज सोचा कि सीधे आप से बात कर के चीजों को समझने की कोशिश करता हूं।’ बेगूसराय से महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉक्टर रेखा ने बताया,‘मैं होम्योपैथ डॉक्टर हूं। महिलाओं और पुरुषों में बहुत उत्साह है। महिलाएं इस बार पुरुषों से ज्यादा मतदान करेंगी।’ महिलाएं कहती हैं… ‘डबल इंजन की सरकार ने हमारा जीवन बदल दिया है। मैंने बहुत महिलाओं से मुलाकात की है। वो हमारी योजनाओं के बारे में बताती हैं।’


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply