Breaking News

बिलासपुर@बॉक्सिंग रिंग में चिकन-शराब पार्टी…12 कर्मचारियों पर एक्शन,स्पोर्ट्स असाइनमेंट से हटाए गए 7 अधिकारी

Share


बिलासपुर,01 नवम्बर 2025। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के बॉक्सिंग रिंग में स्पोर्ट्स ऑफिसर के बर्थडे सेलिब्रेशन और शराब-चिकन पार्टी पर हाईकोर्ट की सख्ती का असर दिखा है। रेलवे के जीएम ने शपथपत्र में बताया है कि 12 कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। वहीं इनमें से 7 कर्मचारियों को खेल गतिविधियों से हटा दिया गया है। इस मामले में हाईकोर्ट ने पूछा था कि दोषियों पर क्या कार्रवाई की गई है, जिस पर रेलवे की तरफ से जवाब दिया गया है। कोर्ट ने ये भी टिप्पणी की है कि अगर समय पर कार्रवाई नहीं होती, तो यह मामला दब जाता।


Share

Check Also

सूरजपुर@ विश्व रक्तदाता दिवस : कलेक्टर ने किया रक्तदान 29 बार रक्तदान कर मिसाल बने महेश कुमार दोहरे

Share जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित,जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा-संवाददाता-सूरजपुर,14 जून …

Leave a Reply