Breaking News

नई दिल्ली@बिहार के कटिहार स्थित गोगाबील झील रामसर स्थल की सूची में शामिल

Share


नई दिल्ली,31 अक्टूबर2025। बिहार के कटिहार जि़ले स्थित गोगाबील झील को देश के नवीनतम रामसर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है। यह एक संरक्षण एवं सामुदायिक आरक्षित क्षेत्र है, जिसका संरक्षण और प्रबंधन स्थानीय समुदाय द्वारा किया जा रहा है। अब बिहार में कुल 6 रामसर स्थल हो गए हैं, और वह देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। शुक्रवार को केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने एक्स पर जनाकारी साझा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस के इस विशेष अवसर पर यह साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि भारत वेटलैंड संरक्षण के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियाँ दर्ज कर रहा है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply