Breaking News

नई दिल्ली@वन क्षेत्र के मामले भारत विश्व में 9वें स्थान पर

Share


नई दिल्ली,22 अक्टूबर 2025। खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा बाली में जारी वैश्विक वन संसाधन मूल्यांकन (जीएफआरए) 2025 के अनुसार भारत ने वैश्विक पर्यावरण संरक्षण में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारत कुल वन क्षेत्र के मामले में विश्व में 9वें स्थान पर पहुंच गया है। केंद्रीय पर्यावरण,वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। यादव ने बताया कि पिछले मूल्यांकन में भारत 10 वें स्थान पर था। उन्होंने बताया कि देश ने वार्षिक वन क्षेत्र वृद्धि के मामले में भी दुनिया भर में अपना तीसरा स्थान बनाए रखा है जो सतत वन प्रबंधन और पारिस्थितिक संतुलन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह उल्लेखनीय प्रगति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की सफलता को रेखांकित करती है,जिनका उद्देश्य वन संरक्षण,वनीकरण और समुदाय के नेतृत्व में पर्यावरणीय कार्रवाई करना है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply