
शोभायात्रा निकालकर कॉलेज ग्राउंड में रावण दहन
अंबिकापुर,03 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। दशहरा के शुभ अवसर पर हिंदू युवा एकता मंच द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के कला केंद्र मैदान से निकल कर गांधी चौक होते हुए घड़ी चौक से देवीगंज रोड होते हुए समलाया मंदिर पहुंची। यहां पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भस्म होली खेली गई। भस्म होली खेलने के बाद शोभायात्रा महामाया मंदिर पहुंची। यहां आरती की गई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे के प्रसाद वितरण के बाद शोभायात्रा समाप्त हुई। दशहरा पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। विजयादशमी को लेकर हिंदू युवा एकता मंच द्वारा शोभायात्रा की तैयारी पूर्व से विशेष रूप से चल रही थी। इनके द्वारा पिछले कई वर्षों से शोभायात्रा निकाली जा रही है। इस वर्ष भी विजया दशमी के अवसर पर गुरुवार को शोभायात्रा शहर के कला केंद्र मैदान से निकाली गई। शोभायात्रा शहर के कला केंद्र मैदान से निकल कर गांधी चौक होते हुए घड़ी चौक से देवीगंज रोड होते हुए समलाया मंदिर पहुंची। यहां पूजा अर्चना की गई। इसके बाद भस्म होली खेली गई। भस्म होली खेलने के बाद शोभायात्रा महामाया मंदिर पहुंची। यहां आरती की गई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे के प्रसाद वितरण के बाद शोभायात्रा समाप्त हुई। दशहरा व शोभायात्रा को लेकर पूरे शहर में भगवा झंडे लगाए गए थे। वहीं जब शोभायात्रा निकली तो लोगों के हाथों में भगवा झंडे लहरा रहे थे। इससे पूरे शहर का माहौल भगवामय हो गया। शोभायात्रा में राम, लक्ष्मण और सीता की आकर्षक झांकी निकाली गई थी। जिनका जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur