Breaking News

अंबिकापुर@नौ दिवसीय चैतन्य देवियों की झांकी का हुआ समापन

Share

अंबिकापुर,03 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित नौ दिवसीय चैतन्य देवियों के झांकी में नौवें एवं दशहरा के दिन माननीय पूर्व खाद्य एवं संस्कृति मंत्री छत्तीसगढ़ शासन अमरजीत भगत,कांग्रेस युवा नेता शैलेश सिंह देव,बहन स्नेहा रानी पूर्व महापौर नगर निगम अंबिकापुर अजय तिर्की, चिकित्सा स्त्री रोग पुष्पा जी, लायंस क्लब यशवर्धन सिंह, अध्यक्ष सिंधी समाज अशोक कुमार नागवानी,प्रधान गुरुद्वारा श्री गुरु सिख सभा सरदार गुरु चरण सिंह,बहन ज्योति छाबड़ा,लालचंद यादव सामाजिक कार्यकर्ता अनिल मिश्रा, आयुषी मिश्रा, कविता मिश्रा,हिना खान उपस्थित रहे। लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी जी के जयंती दिवस में छायाचित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के पश्चात अमरजीत भगत ने कहा की समाज में बढ़ती विकृति, अराजकता, मार,धार एवं अशांति के बीच समाज को शांति का रास्ता ब्रह्माकुमारी संस्था बता रही है जो की सराहनीय है। अनिल मिश्रा ने कहा कि यह संस्था द्वारा आयोजित कई वर्षों से चला आ रहा यह नवरात्रि का पर्व सराहनीय है। मंगल पांडे ने बताया की समाज में बढ़ती विकृतियों को दूर करने का आध्यात्मिक व संयम ही एक रास्ता है। हिना खान ने कहा आंतरिक अर्थात आत्मा की शुद्धि के लिए ब्रह्माकुमारी संस्था आना चाहिए। शैलेश सिंह ने कहां की समाज की भटकती शिक्षा व्यवस्था को सही दिशा बताने वाला ब्रह्माकुमारी संस्था है ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी ने नौ दिवसीय नवरात्रि चैतन्य देवीयों की झांकी का समापन,दशहरा एवं गांधी जयंती दिवस पर कहा कि नवरात्रि पर्व एवं दशहरा पर्व दोनों त्योहारों का आपस में बहुत बड़ा लिंक है वास्तव में नौ देवियों की पूजन करना अर्थात आसुरी शक्ति पर विजय प्राप्त कर दैवीय शक्तियों, गुणों को धारण करना। दशहरा अर्थात 10 विकारों काम , क्रोध,लोभ,मोह,अहंकार,आलस्य…यही हमारे मन को दुखी एवं हमसे हिंसा कराते हैं इन पर विजय आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा अपने अंदर आत्मिक पावर भर कर प्राप्त कर सकते हैं। हजारों लोगों ने चैतन्य देवियों की भव्य झांकी का दर्शन किया।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply