Breaking News

बलरामपुर@गर्लफ्रेंड से मिलने आधी रात पहुंचे युवक की डंडे से हुई थी बेदम पिटाई,बांध दिए थे हाथ,वीडियो हुआ था वायरल,2 गिरफ्तार

Share

बलरामपुर,29 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के चलगली थाना अंतर्गत गांव में 24 सितंबर की रात एक युवक को तालिबानी सजा दी गई थी। उसके हाथ बांधकर एक युवक ने उसे पकड़ रखा था,जबकि दूसरा उसपर डंडे बरसा रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में घायल युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने 2 आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। इस दौरान वह पकड़ा गया था। बलरामपुर जिले के चलगली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुरका निवासी सुभय आयाम पिता इंदल 22 वर्ष 24 सितंबर की रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर ग्राम अलका पहुंचा था। इस दौरान परिजनों ने उसे पकड़ लिया और उसके हाथ बांध दिए। फिर गांव के सरपंच लहन सिंह धुर्वे 46 वर्ष ने डंडे से उसकी बेदम पिटाई की। इस दौरान 30 वर्षीय युवक रामरूप ने हाथ से बांधी रस्सी को पकड़ रखा था, ताकि वह भाग न सके। मौके पर आधा दर्जन से अधिक महिला और पुरुष मौजूद थे।
प्रेमिका बोलती रही, मत मारिए : प्रेमी को बेरहमी से पिटते देख प्रेमिका बीच-बचाव कर रही थी। वह कहती रही कि मत मारिए,मत मारिए। लेकिन वे उस पर डंडे से प्रहार करते रहे। यही नहीं, प्रेमिका को भी डंडे से पीटा। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसका वीडियो वहां मौजूद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply