Breaking News

अंबिकापुर@युवा ठेकेदार की पत्नी ने की आत्महत्या,ऑनलाइन मंगाई थीं जहर

Share


अंबिकापुर,24 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। शहर के एक युवा ठेकेदार की पत्नी ने मंगलवार की देर शाम कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। उसने ने ऑनलाइन सल्फास की गोलियां मंगाई थीं। शहर के नवापारा निवासी सुधाकर सिंह उर्फ चुन्नू 37 वर्ष ठेकेदारी करता है। वर्तमान में वह गोधनपुर स्थित वसुंधरा विहार कॉलोनी में अपनी पत्नी पत्नी निशा सिंह 34 वर्ष व 14 वर्षीय व 8 वर्षीय 2 बेटियों के साथ रह रहा था। मंगलवार की देर शाम उसकी पत्नी ने अज्ञात कारणों से सल्फास की गोलियां खा लीं। इसकी जानकारी उसने फोन पर पति को दी। यह सुनते ही वह घर पहुंचा और उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रायपुर के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस से रायपुर ले जाने के दौरान उसने कुछ देर बाद ही रास्ते में दम तोड़ दिया। बुधवार की सुबह पुलिस ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। ठेकेदार की पत्नी द्वारा आत्महत्या की वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतका ने कुछ दिन पूर्व ही ऑनलाइन ऐप के माध्यम से सल्फास की गोलियां मंगाई थीं। इसका सेवन ही उसने मंगलवार की शाम को किया। सल्फास एक कीटनाशक है, जिसका उपयोग कीड़ों से अनाज को बचाने के लिए किया जाता है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply