पटना में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में खरगे व राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए…
पटना,24 सितम्बर 2025 (ए)। आजादी के बाद पहली बार पटना में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। इस मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत कांग्रेस से सीनियर लीडर मौजूद रहे। बैठक करीब साढ़े 4 घंटे तक चली। 51 लोगों ने बैठक को संबोधित किया। मीटिंग में 2 प्रस्ताव पारित किए गए। एक राजनीतिक प्रस्ताव था। दूसरी बिहार की जनता से अपील। मीटिंग के बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि, तेलंगाना में सितंबर 2023 में ऐसी ही कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग हुई थी और 2 महीने के अंदर कांग्रेस की सरकार बनी थी। अब पटना में काउंटडाउन शुरू हो चुका है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने वाली है। राहुल गांधी के नेतृत्व में वोट चोरी के खिलाफ अभियान चला, वो अभियान जारी रहेगा। आगे एक महीने में राहुल गांधी मिनी हाइड्रोजन बम, हाइड्रोजन बम, यूरेनियम बम सहित अलग-अलग बम फोड़ने वाले हैं।
ये नकलची सरकार है,इनके पास विजन नहीं : तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने कहा, ये नकलची सरकार है। इनके पास कोई विजन नहीं है। हम लोगों ने आप लोगों के लिए ये किया तो अब ये लोग भी नकल करेंगे। पेंशन, माई बहन योजना सभी में इन लोगों ने नकल की है। 2025 बहुत हुए नीतीश। अब बिहार को जो आगे ले जाने का काम करे वो आना चाहिए। नीतीश जी हाईजैक हो चुके हैं। अमित शाह और नरेंद्र मोदी बिहार की सरकार चला रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा, मंच से हमने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की थी। हमने लड़ाई छेड़ी तो प्रधानमंत्री को उन्हें भारत रत्न देना पड़ा।
लाखों लोगों के वोट काटने की साजिशःखड़गे
बिहार की ही तर्ज पर अब देशभर में लाखों लोगों के वोट काटने की साजिश रची जा रही है। वोट चोरी का मतलब है-दलित,आदिवासी, पिछड़ा, अति-पिछड़ा,अल्पसंख्यक,कमजोर और गरीब के राशन की चोरी, पेंशन चोरी,दवाई चोरी,बच्चों की स्कॉलरशिप और परीक्षा की चोरी।
चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवालःखड़गे
लोकतंत्र का आधार है…निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव, लेकिन आज चुनाव आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर ही सवाल उठ रहे हैं। इसे लेकर कई खुलासे भी हुए हैं। चुनाव आयोग उन सवालों के जवाब देने के बजाय हमसे एफिडेविट मांग रहा है।
पीएम के विदेश नीति,आर्थिक नीति फेल हैःभूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,भारत के नागरिकों को अमेरिका ने बेडि़यों में जकड़कर भेजा गया। विदेश मंत्रालय ने इसका कोई विरोध नहीं किया। प्रधानमंत्री की विदेश नीति, आर्थिक नीति,पड़ोसियों से संबंध फेल है। बिहार में डबल इंजन की सरकार का रिंग इंजन खराब हो चुका है। धुंआ फेक रहा है। इसे इलाज की जरूरत है।
हाईड्रोजन बम लाने का कहा था वो आएगाःराहुल
राहुल गांधी ने कहा,भाजपा संविधान को खत्म कर रही है। मैंने हाइड्रोजन बम की बात की थी वो आएगा। वो आएगा और फिर आपको भाजपा की सच्चाई,जो इन्होंने पूरे देश में किया है बिहार में करने की कोशिश कर रहे थे,लेकिन युवाओं ने इनको रोक दिया है उसकी सच्चाई सबको पता लगेगी।
हमे अति पिछड़ी जातियों को ऊपर उठाना हैःखड़गे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,ये जो संकल्प है,वो सभी एक होकर यह संकल्प पत्र तैयार किए है। हमें ऐसे जातियों को ऊपर उठाना है, जो सभी चीजों से वंचित है। आज सभी नेताओं ने ठान लिया है,यह सभी संकल्प सरकार बनाने के बाद लागू करेंगे।
वोट चोरी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा : रमेश
जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में वोट चोरी के खिलाफ अभियान चला,वो अभियान जारी रहेगा। आगे एक महीने में राहुल गांधी मिनी हाइड्रोजन बम, हाइड्रोजन बम, यूरेनियम बम सहित अलग-अलग बम फोड़ने वाले हैं।
इस साल बिहार में बदलाव निश्चित है : सचिन पायलट
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा,जाति जनगणना होगी तो उसके आंकड़ों के आधार पर हम कई तरह के काम कर सकते हैं। आर्थिक मापदंड भी बनेगा। राहुल गांधी की मांग पर केंद्र सरकार को झुकना पड़ा ।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur