Breaking News

इस्लामाबाद@पाकिस्तान एयरफोर्स ने अपने ही लोगों पर बमबारी की

Share


इस्लामाबाद,22 सितम्बर 2025 (ए)। पाकिस्तानी वायुसेना ने अपने ही देशवासियों पर चीन के जे-17 विमानों से 8 लेजर-गाइडेड बम गिराए। पाकिस्तानी वायुसेना ने यह हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के तिराह घाटी के एक गांव पर किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हवाई हमले में करीब 30 लोग मारे गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हालांकि,न्यूज एजेंसी ने 24 लोगों के मारे जाने की बात कही है।
इस हमले से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं,लेकिन उनकी पुष्टि नहीं हो पाई है। सेना का कहना है कि इन हमलों का टारगेट तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान का बम बनाने वाला ठिकाना था। लोकल पुलिस ने मीडिया को बताया कि टीटीपी के दो कमांडर, अमान गुल और मसूद खान बम बनाकर मस्जिदों में छिपा रहे थे।
आरोप- सेना पुख्ता जानकारी के बिना हमले कर रही : इलाके के लोगों का कहना है कि सरकार और सेना पुख्ता जानकारी के बिना हमले कर रही है, जिससे आम लोग मर रहे हैं। पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग ने इस घटना की तुरंत और निष्पक्ष जांच की मांग की है। एचआरसीपी ने अपने बयान में कहा- सरकार का काम है कि वह हर नागरिक की जान की रक्षा करे,लेकिन वह ऐसा करने में बार-बार नाकाम रही है। डॉन न्यूज ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि जेट विमानों ने चार घरों पर हमला किया, जो पूरी तरह से तबाह हो गए। हालांकि, यह साफ नहीं है कि यह हमला किसने किया। खैबर के सांसद मोहम्मद इकबाल खान अफरीदी ने कहा कि जेट्स की बमबारी में नागरिक मारे गए हैं। उन्होंने लोगों से घटनास्थल पर जाकर विरोध करने को कहा।


Share

Check Also

GHATATI-GHATANA PAPER PDF 15 JUNE 2026

Share 15 JUNE 2026 AMBIKAPUR GG NEWS PAPER1 11Download Share

Leave a Reply