Breaking News

अंबिकापुर@घरेलू विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या,गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,15 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमगला बावापारा में 14 सितंबर की शाम को डंडे से पीट-पीटकर बेटे ने पिता की हत्या कर दी। पिता द्वारा बाइक गिरवी रख दी गई थी। इस बात को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हुआ था।
मामले में लखनपुर पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार रकसूदन वैष्णव अपने बेटा रोशन वैष्णव को बाइक चलाने नहीं देता था। इस बात को लेकर अक्सर पिता-पुत्र के बीच विवाद होता था। रविवार को रकसूदन वैष्णव घर में था। शाम करीब 5 बजे बेटा रोशन घर आया और पिता से पूछा की बाइक किसके पास गिरवी रखे हो। इस बात को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। पिता गाली गलौज करते हुए झगड़ा करने लगा। इस दौरान आवेश में आकर बेटे ने बांस के डंडे से पिता की बेदम पिटाई कर दी। गंभीर चोट लगने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पुत्र वहां से फरार हो गया। मृतक के भतीजा त्रिभुवन ने गांव के सरपंच नागेन्द्र प्रताप सिंह को घटना की जानकारी दी। सूचना पर सरपंच मौके पर पहुंचकर देखा तो रकसूदन वैष्णव मृत अवस्था में था। सरपंच ने घटना की जानकारी लखनपुर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और आरोपी बेटे रोशन कुमार वैष्णव उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply