Breaking News

अंबिकापुर@रामगढ़ पर्वत की रक्षा के लिए कांग्रेस का दल करेगा स्थल निरीक्षण

Share

अंबिकापुर,15 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। रामगढ़ पर्वत के समीप कोल ब्लॉक की खनन गतिविधियों से हो रहे दुष्प्रभावों का आकलन करने के लिए कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल 16 सितंबर को रामगढ़ का दौरा करेगा। इस दल का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक करेंगे। जिलाध्यक्ष ने जानकारी दी कि पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव द्वारा हाल ही में यह खुलासा किया गया कि गलत आंकड़ों के आधार पर खदान खोलने की प्रक्रिया चल रही है, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि पहले से मौजूद खदानों में ब्लास्टिंग से रामगढ़ पर्वत को नुकसान पहुंच रहा है, और नया खदान पूरे पहाड़ के अस्तित्व को खतरे में डाल सकता है।
रामगढ़ पर्वत को भगवान श्रीराम के वनवास काल से जुड़ा धार्मिक प्रतीक मानते हुए पाठक ने कहा कि व्यावसायिक हितों के लिए धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। निरीक्षण दल में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता,पीसीसी पदाधिकारी,पूर्व महापौर और स्थानीय ब्लॉक कांग्रेस के प्रतिनिधि शामिल होंगे। ये नेता स्थानीय निवासियों से संवाद कर साक्ष्य एकत्रित करेंगे और विशेषज्ञों से चर्चा कर रिपोर्ट मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक करेंगे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply